GMCH STORIES

कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न

( Read 487 Times)

05 Jul 26
Share |
Print This Page
कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न

उदयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित लिपिक ग्रेड-II/कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2026 रविवार को उदयपुर जिले में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में सम्पन्न हुई। जिला प्रशासन की ओर से परीक्षा के सफल संचालन के लिए व्यापक प्रबंध किए गए, जिसके चलते सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा निर्धारित समयानुसार बिना किसी व्यवधान के संपन्न हुई।

परीक्षा समन्वयक एडीएम प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि जिले में आयोजित इस परीक्षा के लिए 119 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। पहली पारी में कुल 38,764 में से 30,936 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 7828 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

 दूसरी पारी में 30799 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, वही 7,965 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार जिले में परीक्षा की कुल उपस्थिति 79.63 प्रतिशत दर्ज की गई।

जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का लगातार निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सभी केंद्रों पर सुरक्षा, पहचान सत्यापन, प्रवेश व्यवस्था, पेयजल, विद्युत एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गईं।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like