GMCH STORIES

तेली समाज युवा परिषद की नई कार्यकारिणी का गठन, हितेश तेली बने अध्यक्ष

( Read 400 Times)

05 Jul 26
Share |
Print This Page

तेली समाज युवा परिषद की नई कार्यकारिणी का गठन, हितेश तेली बने अध्यक्ष

उदयपुर। तेली समाज युवा परिषद एवं क्षत्रिय कचेलिया तेली समाज की मुख्य कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक रविवार को
गोपेश्वर महादेव मंदिर, कन्तोडा (तहसील सराड़ा, जिला सलूंबर) में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से तेली समाज युवा परिषद का पुनर्गठन करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में समाज के संगठन को अधिक सशक्त बनाने, युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने, शिक्षा, संस्कृति, खेल, स्वास्थ्य एवं समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने तथा समाज में एकता एवं भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

भरत तेली सल्लाड़ा ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से हितेश तेली (जयसमंद) को अध्यक्ष, कुशाल तेली (सराड़ा) को संयोजक, राजेश तेली (टोकर, अहमदाबाद) को उपाध्यक्ष, पोपट तेली (ऋषभदेव) को महासचिव, राजेश तेली (सराड़ी) को सचिव, हेमेन्द्र तेली (बड़गांव) को कोषाध्यक्ष, दिलीप तेली (चावण्ड) को महामंत्री, भरत तेली (सल्लाड़ा) को प्रचार एवं जनसंपर्क मंत्री, अनिल तेली (अहमदाबाद) को सह कोषाध्यक्ष, राजुभाई (देवपुरा) को संगठन मंत्री, जयंती तेली (जयसमंद) को सांस्कृतिक मंत्री, जितेन्द्र तेली (परसाद) को खेल मंत्री, चंद्रेश तेली (केसरियाजी, अहमदाबाद) को स्वास्थ्य मंत्री, नरेश जी (खरका) को मंत्री, जितेन्द्र तेली (अदवास) को सह सचिव, चिंटू तेली (अहमदाबाद) को सह खेल मंत्री, अर्पित तेली (जावद) को सह संगठन मंत्री, हरीश तेली (केजड, अहमदाबाद) को संयुक्त सचिव, झामु तेली (जगत) को सह मंत्री, पवन तेली (भूधर) को सह सांस्कृतिक मंत्री तथा मुकेश तेली (केसरियाजी) को सह शिक्षा मंत्री नियुक्त किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि युवा परिषद संगठनात्मक रूप से कार्य करेगी तथा समय-समय पर मार्गदर्शन एवं सलाह देने के लिए मुख्य कार्यकारिणी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की सलाहकार समिति गठित की गई। इस समिति में पन्नालाल तेली (अध्यक्ष, मुख्य कार्यकारिणी), रमेश तेली (मुख्य सलाहकार),  भंवर तेली (उपाध्यक्ष),  नारायण तेली चावंड (महामंत्री),  रमेश तेली (सचिव),  अम्बालाल तेली बड़गांव (मंत्री),  देवचंद तेली टोकर (संरक्षक),  प्रेम केजड (आमंत्रित सदस्य), भंवर तेली (सराड़ी, सह कोषाध्यक्ष) तथा  हरीश तेली केसरियाजी (कोषाध्यक्ष) को शामिल किया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष हितेश तेली ने बताया कि युवा परिषद का मुख्य उद्देश्य समाज के युवाओं को संगठित कर उन्हें शिक्षा, सामाजिक सेवा, संस्कृति, खेल एवं समाजहित के कार्यों से जोड़ना तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी टीम भावना के साथ समाज के विकास एवं युवाओं के सर्वांगीण उत्थान के लिए समर्पित होकर कार्य करेंगे तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का प्रयास करेंगे।

बैठक के अंत में उपस्थित समाज के वरिष्ठजनों एवं समाजबंधुओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। तेली समाज युवा परिषद की ओर से समाज के सभी सदस्यों से संगठन को सशक्त बनाने तथा समाजहित के कार्यों में सक्रिय सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करने का आह्वान किया गया। युवा परिषद की इस कार्यकारिणी का कार्यकाल दो वर्ष का रहेगा।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like