उदयपुर | विज्ञान समिति द्वारा जवाहर जैन शिक्षण, संस्थान, से-11 के परिसर में 25 विभिन्न प्रकार के पोधों का रोपण किया गया। रोपे गए पौधों में आंवला, कचनार, सहजन, अमलतास, बोगन वेलिया प्रमुख थे।
मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की इस कार्यक्रम में विज्ञान समिति कुलप्रमुख डॉ के एल कोठारी, समिति महासचिव डॉ आर के गर्ग, डॉ के पी तलेसरा, डॉ के एल तोतावत, डॉ बी एल चावत, इंजी. अशोक जैन, शांतिलाल भण्डारी सहित संस्था के मुख्य प्रबंधक शांतिलाल नागोरी, स्कूल प्राचार्या अरुणा गुप्ता व अनेक शिक्षक उपस्थित थे। संस्थान के सभी उपस्थित कर्मचारियों ने इस कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग दिया एवं वर्ष पर्यन्त इन पौधों का रख रखाव कर पूर्ण बड़ा करने की प्रतिज्ञा ली।