GMCH STORIES

उदयपुर में कल सजेगा कला और सुरों का उत्सव, सृजन द स्पार्क अकादमी की झलक से रूबरू होंगे कला प्रेमी

( Read 458 Times)

11 Jul 26
Share |
Print This Page

उदयपुर में कल सजेगा कला और सुरों का उत्सव, सृजन द स्पार्क अकादमी की झलक से रूबरू होंगे कला प्रेमी

उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर को कला, संस्कृति और संगीत के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में अंतरराष्ट्रीय संस्था सृजन द स्पार्क एक महत्वपूर्ण पहल कर रही है। संस्था द्वारा विकसित की जा रही कला एवं संगीत अकादमी का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है, जिसमें संस्था के सदस्यों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं तथा शहर के अनेक कला प्रेमियों का सहयोग मिल रहा है। इस अवसर पर अकादमी का विस्तृत प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया जाएगा, वहीं संस्था के कलाकार सोमवार को सज्ज्नगढ़ मार्ग स्थित होटल जुस्ता में अपनी मधुर एवं मनमोहक संगीतमयी प्रस्तुतियों से शाम को यादगार बनाएंगे।
सृजन द स्पार्क के अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि प्रस्तावित अकादमी का उद्देश्य न केवल संगीत और ललित कलाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है, बल्कि उदयपुर को सांस्कृतिक पर्यटन के एक प्रमुख केंद्र के रूप में भी स्थापित करना है। संस्था का विश्वास है कि इस अकादमी के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलेगा और शहर के पर्यटन को भी नई गति प्राप्त होगी।
अकादमी की अवधारणा, निर्माण कार्य एवं भावी योजनाओं से आमजन को अवगत कराने के लिए जस्ता, सज्जनगढ़ में एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में संस्था के मुख्य संरक्षक प्रसन्न कुमार खमेसरा सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, कलाकार, कला-संस्कृति प्रेमी एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।  


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like