GMCH STORIES

प्रांतपाल अरुण बगड़िया द्वारा रोटरी क्लब उदयपुर युवा का शपथ ग्रहण सम्पन्न

( Read 361 Times)

13 Jul 26
Share |
Print This Page

प्रांतपाल अरुण बगड़िया द्वारा रोटरी क्लब उदयपुर युवा का शपथ ग्रहण सम्पन्न

उदयपुर । रोटरी क्लब युवा के सत्र 2026-27 का शपथ ग्रहण एवं पदस्थापन समारोह शनिवार को होटल प्राइड, उदयपुर में आयोजित हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 के प्रांतपाल रोटेरियन अरुण बगड़िया थे। विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रांतपाल रोटेरियन निर्मल कुनावत, रोटेरियन निर्मल कुमार सिंघवी, उपप्रांतपाल रोटेरियन संगीता शर्मा, इंडक्शन ऑफिसर डॉ. सीमा सिंह तथा रोटेरियन संजय कौशिक उपस्थित रहे।

समारोह से पूर्व राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, उदयपुर में क्लब द्वारा निर्मित नवीन कक्षा-कक्ष का लोकार्पण किया गया तथा विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रांतपाल निर्मल कुनावत ने नए सदस्यों को रोटरी सदस्यता की शपथ दिलाई। इसके पश्चात प्रांतपाल अरुण बगड़िया ने अध्यक्ष पीयूष दशोरा एवं सचिव शाश्वत पंचोली सहित नई कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर पॉल हैरिस फेलो (PHF) योगदान देने वाले सदस्यों का सम्मान भी किया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष पीयूष दशोरा ने शिक्षा, स्वास्थ्य एवं युवा सहभागिता को प्राथमिकता देते हुए रोटरी की थीम "Create Lasting Impact" के अनुरूप सेवा कार्यों को गति देने का संकल्प व्यक्त किया।

प्रांतपाल अरुण बगड़िया ने क्लब द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सेवा प्रकल्प समाज में स्थायी सकारात्मक परिवर्तन का आधार बनते हैं। कार्यक्रम का संचालन दिव्यांशी भट्ट ने किया तथा अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like