GMCH STORIES

आयुर्वेद चिकित्सक संघ ने नवपदस्थ अधिकारियों का किया भव्य सम्मान

( Read 538 Times)

14 Jul 26
Share |
Print This Page

आयुर्वेद चिकित्सक संघ ने नवपदस्थ अधिकारियों का किया भव्य सम्मान

उदयपुर। आयुर्वेद चिकित्सक संघ की ओर से जिला अध्यक्ष डॉ. विष्णु बंशीवाल के सानिध्य में नवपदस्थ अधिकारियों के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान डॉ. रमेश चंद्र बैरवा के अतिरिक्त निदेशक, आयुर्वेद विभाग, संभाग उदयपुर तथा डॉ. राकेश सोलंकी के सहायक निदेशक, अतिरिक्त निदेशक कार्यालय उदयपुर के पद पर पदस्थापित होने पर उनका माला, उपरणा, पगड़ी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य अभिनंदन किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ. विष्णु बंशीवाल ने दोनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके प्रशासनिक अनुभव, नेतृत्व क्षमता और कार्यकुशलता से आयुर्वेद विभाग को नई दिशा और गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि विभाग के सुदृढ़ संचालन से आमजन को अधिक प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में आयुर्वेद चिकित्सकों ने भाग लिया और नवपदस्थ अधिकारियों का पुष्पमालाओं से स्वागत कर उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। समारोह में नाथूलाल माली के अतिरिक्त कोष अधिकारी पद पर पदस्थापन तथा हरिशंकर पुजारी एवं ललित उपाध्याय के प्रशासनिक अधिकारी एवं अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, उपनिदेशक कार्यालय उदयपुर में पदस्थापित होने पर भी उनका सम्मान एवं अभिनंदन किया गया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like