GMCH STORIES

बीसीआई एजुकेशन चैप्टर की वर्कप्लेस मीटिंग संपन्न, शिक्षा और उद्योग जगत के बीच हुआ सार्थक संवाद

( Read 535 Times)

16 Jul 26
Share |
Print This Page
बीसीआई एजुकेशन चैप्टर की वर्कप्लेस मीटिंग संपन्न, शिक्षा और उद्योग जगत के बीच हुआ सार्थक संवाद

उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) एजुकेशन चैप्टर की वर्कप्लेस मीटिंग अरावली नॉलेज कैंपस, उमरड़ा स्थित अरावली इंस्टीट्यूट ऑफ कॉलेज स्टडीज में आयोजित हुई। कार्यक्रम में शिक्षा क्षेत्र से जुड़े शिक्षाविदों, उद्यमियों एवं बीसीआई सदस्यों ने भाग लिया और शिक्षा, उद्योग और व्यवसायिक सहयोग के विभिन्न आयामों पर विचार-विमर्श किया।

बीसीआई एजुकेशन के चीफ एडवाइजर राहुल बडाला ने कहा कि वर्कप्लेस मीटिंग का उद्देश्य सदस्यों को विभिन्न संस्थानों की कार्यप्रणाली से परिचित कराना, अनुभवों का आदान-प्रदान करना तथा शिक्षा और उद्योग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।

चैप्टर की प्रेसिडेंट अलका शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की वर्कप्लेस मीटिंग्स सदस्यों को संस्थान की कार्यशैली को नजदीक से समझने, नए संपर्क स्थापित करने तथा व्यवसायिक सहयोग के अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने कहा कि बीसीआई का उद्देश्य केवल नेटवर्किंग तक सीमित नहीं है, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों के उद्यमियों और संस्थानों को एक मंच पर लाकर व्यवसायिक विकास तथा ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सदस्यों के लिए नए अवसरों के द्वार खोलते हैं।

अरावली ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के सचिव एन. एल. खेतान ने कहा कि बीसीआई एजुकेशन चैप्टर की मेजबानी करना संस्थान के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से शिक्षा जगत और उद्योग के बीच बेहतर तालमेल स्थापित होता है तथा विद्यार्थियों और संस्थानों को भी इसका लाभ मिलता है।

चैप्टर की सचिव पूनम राठौड़ ने बताया कि कार्यक्रम में संस्थान का परिचय, संवाद सत्र, अनुभव साझा करने के साथ-साथ प्रभावी बिजनेस नेटवर्किंग भी हुई। सदस्यों ने भविष्य में शिक्षा और उद्योग जगत के बीच और अधिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।

एआईटीएस, उदयपुर के डायरेक्टर डॉ. हेमंत धाभाई ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम प्रतिभागियों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी साबित होते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शिक्षा और व्यवसाय के क्षेत्र में इस प्रकार के संवाद भविष्य में नई संभावनाओं को जन्म देंगे।

इस अवसर पर मुकेश माधवानी, अलका शर्मा, पूनम राठौड़, डॉ. हेमंत धाभाई, शालिनी उपाध्याय, हरीश प्रजापत, नकुल सिंह, गौरव पुरोहित, रवि गौतम, दीपिका बाबेल, नंदिनी राज गोराणा, मानस शांडिल्य, मनीष कुमार, महेंद्रवीर सिंह, महेंद्र गोराणा, इमरान खान, जयदीप रावल, कृष्ण पंवार, माधव सिंह, मयूर पटेल एवं इंद्रलाल कुमावत उपस्थित रहे।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like