GMCH STORIES

उदयपुर में भव्य शुभारंभ के साथ शुरू हुआ ‘पेराहन लाइफस्टाइल एग्ज़ीबिशन 2026’

( Read 869 Times)

16 Jul 26
Share |
Print This Page
उदयपुर में भव्य शुभारंभ के साथ शुरू हुआ ‘पेराहन लाइफस्टाइल एग्ज़ीबिशन 2026’

उदयपुर। शी सर्कल इंडिया की ओर से आयोजित शहर का बहुप्रतीक्षित तीन दिवसीय "पेराहन लाइफस्टाइल एग्ज़ीबिशन 2026" का गुरुवार को अशोका ग्रीन, शोभागपुरा में भव्य शुभारंभ हुआ। प्रदर्शनी का उद्घाटन मेवाड़ पूर्व राजघराने की सदस्य निवृत्ति कुमारी के मुख्य आतिथ्य में शुरू हुआ। इस अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, उद्योगपति, सामाजिक कार्यकर्ता, महिला उद्यमी एवं बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह में दीप प्रज्ज्वलन के साथ प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। इसके बाद मुख्य अतिथि निवृत्ति कुमारी ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और प्रदर्शकों से संवाद कर उनके उत्पादों की सराहना की। पहले ही दिन बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शनी का रुख किया और आकर्षक उत्पादों की खरीदारी कर विशेष ऑफर्स का लाभ उठाया।

शी सर्कल इंडिया की संस्थापक तारिका भानुप्रताप ने बताया कि पेराहन लाइफस्टाइल एग्ज़ीबिशन का उद्देश्य केवल एक शॉपिंग फेस्टिवल आयोजित करना नहीं, बल्कि महिला उद्यमियों, डिज़ाइनर्स और देशभर के व्यवसायियों को अपनी प्रतिभा और उत्पादों के प्रदर्शन के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि उदयपुरवासियों को राष्ट्रीय स्तर के उत्कृष्ट उत्पाद एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष आयोजित प्रदर्शनी में अहमदाबाद, जयपुर, कोटा, भीलवाड़ा और आगरा सहित विभिन्न शहरों से आए प्रतिष्ठित व्यापारियों एवं प्रदर्शकों ने अपने स्टॉल लगाए हैं। यहां डिज़ाइनर परिधान, ब्राइडल एवं एथनिक वियर, वेस्टर्न वियर, सिल्वर एवं फैशन ज्वेलरी, होम डेकोर, हैंडलूम उत्पाद, गिफ्टिंग आइटम, हस्तशिल्प, महिलाओं एवं बच्चों से जुड़े उत्पाद, लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स तथा अनेक आकर्षक कलेक्शन एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं। प्रत्येक स्टॉल पर ग्राहकों को नवीन डिज़ाइन, उत्कृष्ट गुणवत्ता और विशेष ऑफर्स का लाभ मिल रहा है।

रोटरी क्लब अशोका के चार्टर प्रेसीडेंट रोटेरियन मुकेश माधवानी एवं क्लब प्रेसीडेंट रोटेरियन आलोक गुप्ता ने बताया कि रोटरी क्लब अशोका की ओर से विभिन्न महिला संगठनों का सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर समाजसेवा, महिला सशक्तिकरण एवं विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली संस्थाओं और उनकी प्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा।

तारिका भानुप्रताप सिंह ने बताया कि खरीदारी को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए आयोजकों ने विशेष योजनाएं भी रखी हैं। प्रदर्शनी में ₹1000 या उससे अधिक की खरीदारी पर आकर्षक उपहार दिए जा रहे हैं, जबकि ₹5000 एवं ₹10000 की खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए विशेष गिफ्ट और लकी ड्रॉ की व्यवस्था की गई है। इन विशेष ऑफर्स के कारण पहले ही दिन खरीदारी को लेकर आगंतुकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

मेगा तंबोला का आयोजन 18 को

प्रदर्शनी का सबसे बड़ा आकर्षण 18 जुलाई को दोपहर 2:00 बजे आयोजित होने वाला "मेगा तंबोला" होगा, जिसका आयोजन उदयपुर तंबोला क्लब द्वारा किया जाएगा। इस मेगा तंबोला में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क (कॉम्प्लीमेंट्री टिकट) रहेगा और विजेताओं को आकर्षक नकद पुरस्कार एवं उपहार प्रदान किए जाएंगे। आयोजकों ने शहरवासियों से इस विशेष आयोजन में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया है।

तारिका भानुप्रताप ने बताया कि इस वर्ष गीतांजलि हॉस्पिटल आयोजन के मुख्य सहयोगी (मेन पार्टनर) के रूप में जुड़ा है। वहीं एनआईसीसी, स्वर्णा सिल्वर, डी प्लस एवं शानदार एचटीएम स्टील एसोसिएट पार्टनर्स के रूप में इस आयोजन से जुड़े हैं, जिनके सहयोग से प्रदर्शनी को और अधिक भव्य स्वरूप प्रदान किया गया है।

उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे 17 एवं 18 जुलाई को भी अपने परिवार और मित्रों के साथ अशोका ग्रीन, शोभागपुरा पहुंचें और इस तीन दिवसीय शॉपिंग महोत्सव का हिस्सा बनें। यहां उत्कृष्ट खरीदारी के साथ विशेष ऑफर्स, आकर्षक उपहार, लकी ड्रॉ तथा 18 जुलाई को आयोजित होने वाले मेगा तंबोला का आनंद लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि "पेराहन" केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने, स्थानीय और राष्ट्रीय व्यवसायों को जोड़ने तथा उदयपुरवासियों को एक यादगार शॉपिंग अनुभव प्रदान करने का एक अनूठा प्रयास है।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल से डॉ. अंजना वर्मा, कल्पेश राजभर, स्वर्णा सिल्वर से डॉ. सोनू जैन, डी प्लस से रुखसाना साबुनवाला, शानदार एचटीएम स्टील से लाफिया तथा एनआईसीसी से स्वीटी छाबड़ा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रश्मि पगारिया, मुकेश माधवानी, साधना मेहता, रेखा रानी जैन, भानुप्रताप सिंह, वरुण सुराणा, शरद लोढ़ा, विजयलक्ष्मी गलूंडिया, पूनम अग्रवाल, शालिनी भटनागर, योग भटनागर, राज, हिमांशु, मीनाक्षी बड़वानी, डॉ. राजीव पांडे, सुरभि खत्री, अंजू पामेचा, शरद जोशी, पूर्णिमा मनोहर एवं नवनीत कौर छाबड़ा सहित अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, महिला उद्यमी एवं शहरवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन शालिनी भटनागर ने किया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like