GMCH STORIES

सुरों की मंडली की ओर से हिंदी सिनेमा के प्रथम सुपरस्टार राजेश खन्ना को संगीतमय श्रद्धांजलि कार्यक्रम आज

( Read 917 Times)

17 Jul 26
Share |
Print This Page
सुरों की मंडली की ओर से हिंदी सिनेमा के प्रथम सुपरस्टार राजेश खन्ना को संगीतमय श्रद्धांजलि कार्यक्रम आज

उदयपुर। सुरों की मंडली संस्था (वरिष्ठ विंग), उदयपुर की ओर से हिंदी सिनेमा के प्रथम सुपरस्टार राजेश खन्ना की पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार, 18 जुलाई 2026 को शाम 4:00 बजे अशोका पैलेस, मधुश्री बैंक्विट हॉल, शोभागपुरा, उदयपुर में संगीतमय श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

सुरों की मंडली के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि इस विशेष कार्यक्रम में राजेश खन्ना पर फिल्माए गए सदाबहार गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदी सिनेमा के स्वर्णिम युग की मधुर स्मृतियों को जीवंत करना तथा संगीत प्रेमियों को एक भावनात्मक एवं सांस्कृतिक संध्या से जोड़ना है।

वरिष्ठ विंग की हेमा जोशी, एच. क़ाज़ी और राजकुमार बापना ने बताया कि कार्यक्रम की चीफ गेस्ट उदयपुर की प्रतिष्ठित समाजसेवी डॉ. श्रद्धा गट्टानी होंगी। वे महिला सशक्तिकरण, उद्यमिता और नेतृत्व के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं तथा अनेक राष्ट्रीय एवं स्थानीय संस्थाओं से जुड़ी हुई हैं। वे एक प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर, काउंसलर, बीसीआई टूरिज्म की प्रेसिडेंट, एबीएमएमएस की सह प्रभारी तथा विभिन्न सामाजिक एवं प्रोफेशनल फोरम की सक्रिय सदस्य हैं।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि डॉ. ईशा जेठानी होंगी, जिन्हें दीवा मिस इंडिया 2025 का खिताब प्राप्त है। वे एक सफल मॉडल, समाजसेविका एवं समर्पित होममेकर हैं। मॉडलिंग एवं फैशन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें मानद डॉक्टरेट से सम्मानित किया गया है। महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सम्मान प्राप्त हुए हैं, जिनमें दुबई का प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लैमरस अवॉर्ड भी शामिल है।

सुरों की मंडली संस्था (वरिष्ठ विंग) ने शहर के सभी संगीत प्रेमियों एवं नागरिकों से सपरिवार कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपनी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाने और स्वर्गीय राजेश खन्ना को सुरों के माध्यम से भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करने का आग्रह किया है।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like