उदयपुर। लायंस क्लब अशोका की बैठक में आगामी पदस्थापना समारोह को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि क्लब का पदस्थापना समारोह 28 जुलाई 2026, मंगलवार को देवाली स्थित लायन्स भवन में आयोजित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान विद्यापीठ के कुलपति प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत तथा पदस्थापना अधिकारी वाइस एरिया लीडर LCIF लायन अनिल नाहर होंगे,
क्लब के चार्टर अध्यक्ष लायन मुकेश माधवानी ने बताया कि 1 जुलाई 2026 से प्रारंभ हुए नए लायनवादी वर्ष के लिए लायन धर्मवीर देवल क्लब के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे और वे अपनी नई कार्यकारिणी के साथ पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण करेंगे। उन्होंने कहा कि नई टीम सेवा, नेतृत्व और सामाजिक सरोकारों को केंद्र में रखते हुए वर्षभर विभिन्न जनहितकारी गतिविधियों का संचालन करेगी। सामारोह में उदयपुर के अन्य 21 क्लबों के पदाधिकारी एवं अन्य लायन साथी सहभागिता करेंगे।
बैठक में उपाध्यक्ष लायन श्रीचंद खथूरिया, सचिव लायन समीर रोहिड़ा, कोषाध्यक्ष लायन मनीष जैन,क्लब के गायडिंग लायन राजेश शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में तय किया गया कि क्लब सेवा गतिविधियों को नया आयाम देगा और समाजहित में अधिक प्रभावी एवं व्यापक कार्यों का संचालन करेगा।