GMCH STORIES

उदयपुर में 15 दिवसीय अभिनय कार्यशाला 21 जुलाई से, सीमित सीटों के लिए पंजीकरण शुरू

( Read 780 Times)

17 Jul 26
Share |
Print This Page

उदयपुर में 15 दिवसीय अभिनय कार्यशाला 21 जुलाई से, सीमित सीटों के लिए पंजीकरण शुरू

उदयपुर। शहर के युवा कलाकारों एवं अभिनय में रुचि रखने वाले प्रतिभागियों के लिए पेलदूज आर्ट सोसायटी एवं मौलिक ऑर्गेनाइजेशन ऑफ क्रिएटिव एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स के संयुक्त तत्वावधान में 15 दिवसीय अभिनय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला 21 जुलाई 2026 से 5 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन सायं 6:00 बजे से 8:00 बजे तक विकल्प क्लासेस, सेक्टर-3, उदयपुर में आयोजित होगी।
कार्यशाला का संचालन फिल्म एवं रंगमंच अभिनेता शुभम आमेटा तथा जतिन भरवानी करेंगे।
कार्यशाला में प्रतिभागियों को अभिनय की बारीकियों से परिचित कराया जाएगा। प्रशिक्षण के अंतर्गत थिएटर एवं कैमरा एक्टिंग का परिचय, वॉइस एवं स्पीच, बॉडी मूवमेंट, टेक्स्ट की समझ, भारतीय एवं पाश्चात्य अभिनय सिद्धांत तथा सीन वर्क जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार यह कार्यशाला केवल उन लोगों के लिए नहीं है जो अभिनेता बनना चाहते हैं, बल्कि उन सभी के लिए भी उपयोगी है जो आत्मविश्वास, प्रभावी संवाद कौशल, व्यक्तित्व विकास, मंच प्रस्तुति और संप्रेषण क्षमता को विकसित करना चाहते हैं। थिएटर के माध्यम से प्रतिभागियों को रचनात्मक सोच, टीमवर्क और स्वयं को बेहतर ढंग से अभिव्यक्त करने का अवसर मिलेगा।
कार्यशाला में 15 वर्ष या उससे अधिक आयु के इच्छुक प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। प्रशिक्षण की गुणवत्ता बनाए रखने के उद्देश्य से प्रतिभागियों की संख्या केवल 15 निर्धारित की गई है।
पंजीकरण हेतु इच्छुक प्रतिभागी पेलदूज आर्ट सोसायटी एवं मौलिक ऑर्गेनाइजेशन ऑफ क्रिएटिव एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स के सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं अथवा सीधे मोबाइल नंबर 7023666624 एवं 7737499714 पर संपर्क कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like