GMCH STORIES

बीसीआई निर्माण की वर्कप्लेस विजिट में सदस्यों ने इंटीरियर और बिल्डिंग मैटेरियल बिजनेस को करीब से जाना

( Read 625 Times)

23 Jul 26
Share |
Print This Page
बीसीआई निर्माण की वर्कप्लेस विजिट में सदस्यों ने इंटीरियर और बिल्डिंग मैटेरियल बिजनेस को करीब से जाना

उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) निर्माण चैप्टर की वर्क प्लेस विजिट आशीष बांठिया के वर्क प्लेस लकी टिम्बर एंड लकी एल्युमिनियम पर आयोजित हुई। इस दौरान सदस्यों ने टिम्बर, एल्युमिनियम एवं इंटीरियर से जुड़े आधुनिक प्रोडक्ट्स, बिजनेस ऑपरेशंस और मार्केट ट्रेंड्स की जानकारी प्राप्त की। साथ ही आपसी नेटवर्किंग के माध्यम से नए बिजनेस अवसरों पर भी चर्चा की गई।

बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई की वर्कप्लेस विजिट्स सदस्यों को विभिन्न उद्योगों के बिजनेस मॉडल, वर्किंग सिस्टम और मैनेजमेंट को करीब से समझने का अवसर प्रदान करती हैं। इन विजिट्स के माध्यम से सदस्य एक-दूसरे के अनुभवों से सीखते हैं और नए व्यावसायिक अवसरों का लाभ उठाते हैं।

बीसीआई निर्माण की अध्यक्ष आर्किटेक्ट सौम्या लूथरा ने बताया कि निर्माण चैप्टर द्वारा आयोजित इस वर्कप्लेस विजिट का उद्देश्य सदस्यों को बिल्डिंग मैटेरियल एवं इंटीरियर इंडस्ट्री की नवीनतम तकनीकों, प्रोडक्ट्स और बिजनेस प्रोसेस से अवगत कराना था। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सदस्यों के ज्ञानवर्धन के साथ-साथ बेहतर बिजनेस नेटवर्किंग और सहयोग को भी बढ़ावा देते हैं।

वर्कप्लेस विजिट के होस्ट एवं लकी टिम्बर एंड लकी एल्युमिनियम के ओनर आशीष बांठिया ने बताया कि इस तरह की वर्कप्लेस विजिट्स से उद्यमियों को एक-दूसरे के बिजनेस मॉडल, कार्यप्रणाली और इंडस्ट्री की नवीनतम तकनीकों को समझने का अवसर मिलता है।

इस अवसर पर मुकेश माधवानी आर्किटेक्ट सौम्या लूथरा, सुशील बांठिया, सुमन बोराणा, आनंद, अनिल वैष्णव, दिनेश कोठारी, कमलेश जैन, आशीष बांठिया, महेश गुप्ता, राजू शर्मा, राकेश भाटी, सिद्धार्थ जैन, उपेंद्र तातेड, निर्मल हरपावत, योगेश नागदा, नरेंद्र निमावत, अनुराग शर्मा, नीलम पटवा, श्याम बाबू रॉय, ऋतु चावला, जिया अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like