GMCH STORIES

एडीजे ने किया उप कारागृह झाड़ोल व निराश्रित बालक-बालिका गृह का किया निरीक्षण

( Read 576 Times)

24 Jul 26
Share |
Print This Page

एडीजे ने किया उप कारागृह झाड़ोल व निराश्रित बालक-बालिका गृह का किया निरीक्षण

उदयपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर के अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश गुप्ता के मार्गदर्शन में सचिव एवं एडीजे राहुल चैधरी ने शुक्रवार को उप कारागृह झाड़ोल का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एडीजे राहुल चैधरी ने बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही निःशुल्क विधिक सहायता, चिकित्सा, भोजन, नाश्ता, मुलाकात, एसटीडी तथा पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने बंदियों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं और समस्याओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इसी क्रम में एडीजे राहुल चैधरी ने राजस्थान बाल कल्याण समिति द्वारा झाड़ोल क्षेत्र में संचालित अनुदानित निराश्रित बालक-बालिका गृह का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं बच्चों को प्रदान की जा रही सुविधाओं की समीक्षा की गई।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like