GMCH STORIES

राजीव गांधी पंचायती राजस्थान के बैनर तले दो दिवसीय उपवास एवं सत्याग्रह

( Read 412 Times)

24 Jul 26
Share |
Print This Page

राजीव गांधी पंचायती राजस्थान के बैनर तले दो दिवसीय उपवास एवं सत्याग्रह

 राजीव गांधी पंचायती राज संघ के बैनर तले 02 दिवसीय उपवास - सत्याग्रह के दुसरे दिन अनशन जारी रहा गुरुवार रात्री तेज बारीश और आंधी एवं हाथीपॉल गेट परिसर में पानी भरने के बाद बिस्तर गीले हो गये परन्तु अनशनकारी हिदायत तुल्ला,गोपाल नागर रात भर वहीं डटे रहे। अनशन के दुसरे दिन सुबह से ही मिलने वालों का तांता लगा रहा और सभी उत्साह वर्धन करते रहे सभी एक स्वर में आंदोलनकारी छात्रों पर हुई बर्बरता पूर्वक कार्यवाही एवं लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ हुए दुर्वव्यवाहर को लेकर आक्रोशित थे एवं लगातार दोनों केन्द्रीय मंत्रीयों से इस्तिफे हेतु नारे लगाते रहे।  

  पंचायती राज संघ के जिला अध्यक्ष हिदायत तुल्ला ने बताया कि नीट पेपर लीक को लेकर आंदोलनकारी छात्रों पर लाठी चार्ज एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की हिरासत में लेने से आहत होकर महात्मा गांधी के रास्ते पर चलते हुए अनशन का रास्ता चुनकर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंन्द्र प्रधान का इस्तिफा मांगा गया । पुलिस प्रशासन द्वारा उपवास को लेकर चेतक चौराहे पर जगह देने से इनकार कर देने के बाद भी हौंसले नहंी टुटे और जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ द्वारा नेतृत्व कर प्रशासन से समझाईश कर हाथीपॉल परिसर में उपवास हेतु स्थान उपलब्ध कराया गया।  उपवास के दोनों दिन हिदायत तुल्ला केे साथ पूर्व सेवादल अध्यक्ष गोपाल नागर, नाजमीन मकरानी उपवास पर बैठे रहे। उपवास-सत्याग्रह का रास्ता चुनने पर  कांग्रेस के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकताओं में जोश है, शहर जिला अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने कहा कि दोनों केन्द्रीय मंत्रीयों का इस्तिफा नहीं होने पर आन्दोलन उग्र किया जाएगा एवं आगे आमरण अनशन का रास्ता अपनाया जाएगा। तीनों अनशन कारियों को पूर्व विधायक प्रिती शक्तावत , फतह सिंह राठौड़ , त्रिलोक पुरबिया, के के शर्मा , पंकज शर्मा द्वारा ज्युस पिला कर अनशन तुड़वाया गया। उपवास तुड़वाने के बाद सभी ने एकत्रित होकर प्रतिकात्मक रुप से मटकी लेकर मोदी के पाप का गड़ा़ फोड़ा गया एवं इस्तिफा नहीं होने तक आन्दोलन जारी रखने का निर्णय लिया गया।  उपवास स्थल पर  इन के साथ सुरेश श्रीमाली, दिनेश श्रीमाली, राजीव सुहालका, सोमेश्वर मीणा, सुनिल रोजर, कप्पु सिंह, जगदीश कुमावत,,अरुण टांक, ए ब्लॉक अध्यक्ष शंकर चंदेल, बतुल हबीब, माधव अहीर, उषा, भानु प्रताप,गौरव प्रताप,बालु,राकेश जी,  शानु खान, रवी कुमावत, भेरू गायरी, फिरोज शेख, हाजी प्यारा भाई, शहजाद खान, नजमा मेवाफरोश, अजीज खान, बंशीलाल प्रजापत,  प्रतिक नागर , दौलत साहु, हिम्मत सेठ, किशन जी, कौसर परवीन, तरन्नुम खान, नाजमीन खान, अयुब खान, ,शहनाज अयुब, पंकज सुखवाल, शैलेष जी, विजय संोलंकी, नादीरा खान, एडवोकेट भरत ,धर्मेंद्र राजोरा, विक्रम सिंह, पियुष जैन,राजेश जैन, शमीम डायर, संजय मंदवानी,रमेश बारबर,रितिक मेघवाल, नौशाद,अख्तर खान, रईस खान इत्यिादी मौजुद रहे।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like