उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) टूरिज्म चैप्टर की वर्कप्लेस विजिट महासचिव गौरव भंडारी के वर्कप्लेस महुआ बुटीक होमस्टे, बीड़ा रोड, नादरा, नाई (उदयपुर) में आयोजित हुई। इस दौरान सदस्यों ने हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की कार्यप्रणाली को करीब से समझा, होमस्टे के विभिन्न ऑपरेशंस का अवलोकन किया तथा बिजनेस नेटवर्किंग और नए व्यावसायिक अवसरों पर सार्थक चर्चा की।
बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने कहा कि वर्कप्लेस विजिट्स बीसीआई की सबसे प्रभावी गतिविधियों में से एक हैं। इनके माध्यम से सदस्य एक-दूसरे के बिजनेस मॉडल, कार्यप्रणाली और अनुभवों से सीखते हैं, जिससे नए सहयोग और बिजनेस ग्रोथ की संभावनाएं बनती हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन संगठन के सदस्यों के बीच विश्वास और मजबूत नेटवर्क तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
बीसीआई टूरिज्म की अध्यक्ष डॉ. श्रद्धा गट्टानी ने कहा कि इस वर्कप्लेस विजिट ने सदस्यों को हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री को व्यावहारिक रूप से समझने का अवसर दिया। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजनों से सदस्यों के बीच ज्ञान का आदान-प्रदान बढ़ता है, नए आइडियाज मिलते हैं और प्रोफेशनल रिलेशन और अधिक मजबूत होते हैं।
होस्ट और बीसीआई टूरिज्म के महासचिव गौरव भंडारी ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए महुआ बुटीक होमस्टे की कार्यप्रणाली, गेस्ट एक्सपीरियंस, सर्विस स्टैंडर्ड्स और दैनिक ऑपरेशंस की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि बीसीआई की वर्कप्लेस विजिट्स केवल व्यवसाय को जानने का माध्यम नहीं, बल्कि एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने और दीर्घकालिक व्यावसायिक संबंध विकसित करने का सशक्त प्लेटफॉर्म भी हैं।
बीसीआई टूरिज्म की कोषाध्यक्ष स्वाति सरूपरिया ने कहा कि इस तरह की वर्कप्लेस विजिट्स सदस्यों को वास्तविक बिजनेस वातावरण में सीखने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि बिजनेस नेटवर्किंग, ज्ञान साझा करने और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजन अत्यंत उपयोगी हैं तथा भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियां लगातार आयोजित की जाएंगी।
वर्कप्लेस विजिट के दौरान सदस्यों ने होमस्टे के विभिन्न विभागों का अवलोकन किया, हॉस्पिटैलिटी बिजनेस से जुड़े अनुभव साझा किए तथा आपसी सहयोग और नए बिजनेस अवसरों पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम का समापन नेटवर्किंग सेशन के साथ हुआ, जिसमें सदस्यों ने भविष्य में मिलकर कार्य करने की संभावनाओं पर चर्चा की।
इस अवसर पर बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी, बीसीआई टूरिज्म की अध्यक्ष डॉ. श्रद्धा गट्टानी, टूरिज्म चैप्टर की कोषाध्यक्ष स्वाति सरूपरिया, महासचिव गौरव भंडारी, प्रियंक चौहान, बीसीआई उत्सव के अध्यक्ष संजीव पटवा, महासचिवआलोक गुप्ता, सचिव हीना पथिक, अनुराधा ओझा, पूर्णिमा मनोहर विनीता मोदी एवं कुलदीप सोनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।