GMCH STORIES

शिवानी त्रिवेदी प्रदेश अध्यक्ष, निर्मला कंवर बनी जिलाध्यक्ष

( Read 617 Times)

25 Jul 26
Share |
Print This Page

शिवानी त्रिवेदी प्रदेश अध्यक्ष, निर्मला कंवर बनी जिलाध्यक्ष

उदयपुर। श्री एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश बागड़ी ने शनिवार को प्रदेश स्तर पर संगठन की महिला इकाई की कार्यकारिणी की घोषणा की।
बागडी ने बताया कि श्रीमती शिवानी त्रिवेदी को संगठन की महिला इकाई का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साथ ही प्रियंका गर्ग को प्रदेश उपाध्यक्ष, निर्मला कंवर को उदयपुर जिलाध्यक्ष, चंदा शर्मा को जिला उपाध्यक्ष, ज्योति वैष्णव व लक्ष्मी साहू का जिला सचिव, रेखा ठक्कर, कमला, रीना खटीक तथा वर्षा जैन को जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। बागडी ने बताया कि प्रदेश स्तर पर महिला इकाई संगठन के मुख्य उद्देश्य बेटी बचाओ बेटी पढाओ को लेकर काम करेगी और प्रदेश के अन्य जिलों में महिलाओं को इस अभियान से जोडेगी। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ महीनों में संगठन की गतिविधियों में कमी आई, लेकिन अब फिर से नारी वैभव मुहिम के साथ आगाज किया जा रहा है। 

 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like