GMCH STORIES

निर्विरोध चुनी गई वीआईपी कॉलोनी मेन पार्क सोसाइटी की नई कार्यकारिणी, पदाधिकारियों ने ली शपथ

( Read 989 Times)

29 Jul 26
Share |
Print This Page

निर्विरोध चुनी गई वीआईपी कॉलोनी मेन पार्क सोसाइटी की नई कार्यकारिणी, पदाधिकारियों ने ली शपथ

उदयपुर। हिरण मगरी सेक्टर-9 स्थित वीआईपी कॉलोनी मेन पार्क सोसाइटी की नई कार्यकारिणी 2026-2027 का निर्वाचन एवं शपथ ग्रहण समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी मुकेश चौधरी की देखरेख में संपन्न निर्वाचन प्रक्रिया में सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

नई कार्यकारिणी में लक्ष्मीनारायण डामोर एवं मनमोहन बहेड़ को संरक्षक, वीरेन्द्र कुमार माथुर (गोपाल) को अध्यक्ष, नरेश कुमार पटेल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हीरालाल टेलर को उपाध्यक्ष, गजेन्द्र लोहार को सचिव, प्रकाश चन्द्र कुमावत को सह-सचिव, संदीप गर्ग को कोषाध्यक्ष, नयन बावले को सह-कोषाध्यक्ष, मयंक दाधीच को संगठन सचिव, वंदना सिंह को सांस्कृतिक सह-सचिव तथा सीमा पड्या को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।

निर्वाचन अधिकारी मुकेश चौधरी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद निवर्तमान एवं नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के बीच हैंडिंग ओवर एवं टेकिंग ओवर की औपचारिक प्रक्रिया संपन्न हुई।


इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि टीम पार्क के सौंदर्यीकरण, स्वच्छता, हरित विकास तथा कॉलोनीवासियों के हितों को प्राथमिकता देते हुए बेहतर कार्य करेगी। समारोह का समापन सभी सदस्यों के सहयोग एवं विकास के संकल्प के साथ हुआ।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like