GMCH STORIES

महिला नेतृत्व की नई शुरुआतःसखी क्लब एवं फेम फोर्स की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

( Read 558 Times)

31 Jul 26
Share |
Print This Page

महिला नेतृत्व की नई शुरुआतःसखी क्लब एवं फेम फोर्स की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ


उदयपुर। शहर के एक पंचसितारा होटल में सखी क्लब एवं फेम फोर्स का संयुक्त शपथ ग्रहण समारोह उत्साह, गरिमा और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह में दोनों संगठनों की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर समाजसेवा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
सखी क्लब की पैटर्न मंजू सिंघटवाड़िया ने बताया कि समारोह में सखी क्लब की नवनिर्वाचित अध्यक्ष मधु भंडारी एवं सचिव तनु शुक्ला ने पद की शपथ ग्रहण की। वहीं फेम फोर्स की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रुति लोढ़ा एवं सचिव पूजा सुराणा ने भी अपने दायित्वों का विधिवत निर्वहन करने की शपथ ली।
समारोह में फेम फोर्स की पैटर्न त्रिप्ती तथा सखी क्लब की को-पैटर्न सुनीता एवं निधि की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. शिल्पा गोयल, डॉ. समीक्षा नलवाया एवं डॉ. मधु नाहर ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई तथा उन्हें संगठन के उद्देश्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर सखी क्लब की कार्यकारिणी सदस्य नीतू सरूपरिया, रंजना चैधरी, शिल्पी गुप्ता, रेखा असावा, मोनिका नाहर, रीना मंडावत, मीना खमेसरा सहित बड़ी संख्या में सदस्याएँ उपस्थित रहीं।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like