GMCH STORIES

स्काउट-गाइड संघ की प्रधानमंत्री शील्ड प्रतियोगिता पर संगोष्ठी

( Read 758 Times)

31 Jul 26
Share |
Print This Page

स्काउट-गाइड संघ की प्रधानमंत्री शील्ड प्रतियोगिता पर संगोष्ठी

उदयपुर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानी य संघ उदयपुर के यूनिट द स्कॉलर्स एरिना सीनियर सेकेंडरी स्कूल उदयपुर में प्रधानमंत्री शील्ड प्रतियोगिता कार्यक्रम पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
यूनिट लीटर एवं वरिष्ठ ट्रेनिंग काउंसलर डॉ भगवती लाल साहु  ने बताया कि मुख्य अतिथि संस्थान निदेशक एवं प्राचार्य डॉ लोकेश जैन थे ।  अध्यक्षता डॉ शर्मिला जैन ने की । विशिष्ट अतिथि डॉ माया त्रिवेदी , प्रियंका चित्तौड़ा व शीतल कोठारी थी । कार्यक्रम में स्काउट व गाइड के बालचरो को प्रधानमंत्री शील्ड प्रतियोगिता की संपूर्ण जानकारी दी। डाॅ जैन ने कहा कि विद्यालय के सभी स्काउट प्रधानमंत्री शील्ड के लिए एक वर्ष तक लिए गए दो विषयों पर सेवा कार्य करेंगे। इसमें संस्था की भलाई के कार्य नंबर तथा मद्य,  नशीली वस्तुएं तथा नशीली दावों के विरुद्ध अभियान कार्यक्रम  शामिल रहेंगे। इस दौरान जन चेतना रैली निकालना, नारे लिखवाना, पंपलेट बांटवाना, पोस्टर बनवाना, विभिन्न संगोष्ठियों का आयोजन, प्रशिक्षण देना, विभिन्न संस्थाओं के विद्यार्थियों को स्काउट की ड्रेसे उपलब्ध कराना , विभिन्न प्रकार के पदक का प्रशिक्षण देना आदि कार्यक्रम 1चलेंगे। सहायक स्काउट मास्टर दिव्यांश बृजवानी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like