उदयपुर । निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रारम्भिक शिक्षा दुर्गेश कुमार मेनारिया ने सत्र 2026-27 में आयोज्य 70वीं विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन के क्रम में खेलकूद पंचांग शुक्रवार को जारी किया। विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए 24 खेलों के तीन खेल समूह बनाए गए हैं। प्रथम समूह की प्रतियोगिताएं 30 अगस्त से 3 सितंबर 2026 तक, द्वितीय समूह की 12 से 16 सितम्बर एवं तृतीय समूह की 13 से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित करवाई जाएंगी।
प्रथम समूह (छात्र-छात्रा):
बास्केटबॉल क्रिकेट (केवल छात्र)
हैंडबॉल,जूडो,लॉन टेनिस,कुश्ती
बेडमिन्टन ,बॉक्सिंग (केवल छात्र) फुटबॉल,सॉफ्टबॉल,वॉलीबॉल,नेटबॉल।
द्वितीय समूह (छात्र-छात्रा):
साइकिलिंग,खो-खो,जिमनास्टिक,टेबल टेनिस,हॉकी,शतरंज,कबड्डी,तीरंदाजी
तैराकी,रोलर स्केटिंग,राइफल शूटिंग खेल है।
तृतीय समूह: एथेलेटिक्स के छात्र-छात्रा के फील्ड व ट्रैक इवेंट।
यह रहेंगे आयोजन स्थल
प्रथम समूह के तहत बास्केटबॉल सेंट्रल एकेडमी अम्बामाता उदयपुर, क्रिकेट (केवल छात्र) इमोशन सी.सेक. स्कूल मावली, हैंडबॉल महावीर विद्यापीठ उमावि बागपुरा झाडोल, जूडो राउप्रावि गोवर्धन विलास ग्रामीण उदयपुर, लॉन टेनिस सीडलिंग द वर्ल्ड स्कूल आर के सर्किल, कुश्ती राउप्रावि गोवर्धन विलास ग्रामीण उदयपुर, बेडमिन्टन श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल भुवाना, बॉक्सिंग (केवल छात्र) बाल विनय मंदिर उमावि हरिदास जी की मगरी उदयपुर, फुटबॉल बी.एन. पब्लिक स्कूल, उदयपुर, सॉफ्ट बॉल तैयबिया सेकेंडरी स्कूल भिंडर , वॉलीबॉल मैक्स कैरियर पब्लिक स्कूल नवानिया वल्लभनगर तथा नेटबॉल कोटा कैरियर स्कूल बासनी फतहनगर में 30 अगस्त से 3 सितम्बर तक होंगी।
इसी प्रकार द्वितीय समूह के तहत साइकिलिंग राणा प्रताप उमावि भीण्डर में, खो-खो (छात्र) राउमावि कनबाई नयागांव , खो खो ( छात्रा ) राउमावि बडगांव मावली, जिमनास्टिक बाल विनय मंदिर उमावि हरिदास जी की मगरी उदयपुर, टेबल टेनिस सेंट मैरी स्कूल फतेहपुरा उदयपुर, हॉकी विद्याभवन आर्ट्स स्कूल रामगिरी, शतरंज एमडीएस पब्लिक स्कूल से.3 उदयपुर, कबड्डी राउमावि लराठी खेरवाडा, तीरंदाजी राउप्रावि बागोल, सरादीत फलासिया, तैराकी विट्टी इंटरनेशनल स्कूल उदयपुर, रोलर स्केटिंग नीरजा मोदी पब्लिक स्कूल उदयपुर, राइफल शूटिंग एसआरएम इंटरनेशनल स्कूल मावली उदयपुर में 12 से 16 सितंबर 2026 तक करवाई जाएगी।
तृतीय समूह की एथेलेटिक (छात्र-छात्रा) प्रतियोगिताएं रसिकलाल एम.धारीवाल स्कूल चित्रकूट नगर उदयपुर में 13 से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी। प्रथम समूह की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं 9 से 15 सितम्बर, द्वितीय समूह की 22 से 28 सितम्बर तथा तृतीय समूह की 23 से 29 अक्टूबर तक आयोजित होंगी।