GMCH STORIES

निज के भीतर निज के इतर का लोकार्पण रविवार को

( Read 834 Times)

31 Jul 26
Share |
Print This Page

निज के भीतर निज के इतर का लोकार्पण रविवार को

उदयपुर। हिंदी तथा राजस्थानी के कवि, आलोचक, अनुवादक तथा संपादक कुंदन माली के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर केंद्रित और डॉ. सुरेश सालवी द्वारा संपादित पुस्तक ‘निज के भीतर निज से इतर’ का लोकार्पण रविवार को किया जाएगा। आयोजक संस्था ‘टीम’ के सचिव सुनील टांक के अनुसार उक्त कार्यक्रम में प्रसिद्ध हिंदी कथाकार एवं गद्य-लेखक डॉ. सत्यनारायण (जयपुर), मुख्य अतिथि होंगे। हिंदी तथा राजस्थानी के प्रसिद्ध कथाकार एवं गद्य-लेखक श्री माधव नागदा (श्रीनाथद्वारा) एवं डॉ. नीरज दइया (अजमेर) विशिष्ट अतिथि रहेंगे। मुख्य वक्ता कवयित्री एवं आलोचक डॉ. मंजू चतुर्वेदी (उदयपुर) एवं मदन गोपाल लड्डा ( बीकानेर) होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थानी के प्रसिद्ध कथाकार डॉ.माधोसिंह इंदा (फालना, पाली) करेंगे। गौरतलब है कि टेकरी निवासी कुंदन माली केंद्रीय अकादमी नई दिल्ली सहित राजस्थान साहित्य अकादमी, राजस्थानी भाषा एवं साहित्य अकादमी एवं कई संस्थानों से पुरस्कृत-सम्मानित साहित्यकार हैं जिनकी हिंदी, राजस्थानी एवं अंग्रेजी में तीस पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like