GMCH STORIES

विशानागर समाज का अखिल भारतीय अधिवेशन आज से, 19 शहरों से 535 प्रतिनिधि आएंगे

( Read 383 Times)

31 Jul 26
Share |
Print This Page

उदयपुर.श्री समग्र विशानागर समाज के 1-2 अगस्त को होने वाले सप्तम दो दिवसीय महाधिवेशन से पूर्व शुक्रवार को कोलपोल भवन में कुलदेवता हाटकेश्वर महादेव का अभिषेक किया गया तथा श्रीनाथ जी मंदिर में पलना मनोरथ करवाया गया।
आयोजन को अखिल भारतीय कार्यकारिणी एवं विभिन्न व्यवस्था समितियों के प्रतिनिधियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में अध्यक्ष प्रमोद भाई, उपाध्यक्ष प्रबोध भाई, राजेंद्र गुजराती, सचिव डा निलेश नागर ने विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। बैठक में बताया गया कि महा अधिवेशन में 19 शहरों से करीब 535 प्रतिनिधि एवं ज्ञातिबंधु भाग ले रहे हैं। स्थानीय व्यवस्थाओ में उदयपुर समाज के अध्यक्ष जयन्ति लाल सचिव यशवंत, अनिल, नितिन आदि कमान संभाले हुए हैं। अधिवेशन में अखिल भारतीय कार्यकारिणी के लिए 15 सदस्यों का चयन किया जाएगा जिसके लिए 26 प्रतिभागी मैदान में है।
मुख्य आयोजन 1 अगस्त से होंगे जिसमें प्रथम सत्र में सुबह 9.30 बजे से साधारण सभा, दोपहर 12 बजे से कार्यकारिणी चुनाव, दोपहर 2.30 से वर्ल्ड रिकॉड होल्डर नवीन गर्ग द्वारा मेमोरी किंग कार्यक्रम होगा। द्वितीय सत्र में शाम 5.30 बजे से अधिवेशन का औपचारिक शुभारंभ होगा। अधिवेशन के मुख्य अतिथि समाजसेवी व उद्योगपति सातारा के नारायण भाई दोषी होंगे जबकि प्रसिद्द वास्तुविद नासिक के मदनभाई वल्लभदास देवी विशिष्ठ अतिथि होंगे।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like