GMCH STORIES

देवेन्द्र धाम में आज गूंजेगी युवा चेतना की अलख, संतों के सान्निध्य में मिलेगा संस्कार और सफलता का मंत्र

( Read 449 Times)

01 Aug 26
Share |
Print This Page


उदयपुर, श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के तत्वावधान में रविवार, 2 अगस्त को प्रातः 9 बजे श्री देवेन्द्र धाम में युवा चेतना-संस्कार एवं सफलता की ओर एक प्रेरक कदम विषय पर विशेष प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
संघ अध्यक्ष एडवोकेट रोशनलाल जैन ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में श्रेष्ठ संस्कार, सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और आध्यात्मिक मूल्यों का विकास करना है, ताकि वे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता के साथ आदर्श व्यक्तित्व का निर्माण कर सकें।
यह आयोजन पूज्य उपाध्याय रमेश मुनि, प्रवर्तक राजेन्द्र मुनि, सुरेन्द्र मुनि एवं दीपेश मुनि आदि ठाणा-4 के पावन सान्निध्य में संपन्न होगा। संतों के श्रीमुख से युवाओं एवं परिवारों को जीवन में सकारात्मक सोच, व्यक्तित्व विकास, मानसिक शांति, आध्यात्मिक उन्नति और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण पर प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
कार्यक्रम के दौरान विश्व शांति के लिए ‘णमो जिणाणं जिणभयाणं’ का सामूहिक पाठ तथा श्रीमद् सुखविपाकजी सूत्र का सामूहिक वाचन भी कराया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा एवं आत्मिक शांति का अनुभव होगा।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like