GMCH STORIES

इनरव्हील दीवास ने की गौ सेवा, गौ सम्मान आह्वान अभियान का किया समर्थन

( Read 600 Times)

01 Aug 26
Share |
Print This Page

इनरव्हील दीवास ने की गौ सेवा, गौ सम्मान आह्वान अभियान का किया समर्थन



उदयपुर।  इनर व्हील क्लब ऑफ उदयपुर दीवास द्वारा श्री हरि गौ सेवा गौशाला में निराश्रित एवं बीमार गौमाताओं के लिए सूखा चारा, दलिया, हरा चारा एवं आवश्यक दवाइयां भेंट की। गौशाला में ऐसी गौमाताओं की सेवा की जाती है जिन्हें दूध देना बंद हो जाने अथवा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त होने पर उनके मालिकों द्वारा छोड़ दिया जाता है।
इस अवसर पर क्लब की संस्थापक रेखा भाणावत ने बताया कि गौ सेवा केवल धार्मिक आस्था ही नहीं, बल्कि मानवता और संवेदनशीलता का भी प्रतीक है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को निराश्रित एवं बीमार गौमाताओं की सेवा के लिए आगे आना चाहिए।
इसी प्रकार क्लब अध्यक्ष नयना जैन ने बताया कि इनर व्हील क्लब ऑफ उदयपुर दीवास सदैव सेवा कार्यों में अग्रणी रहा है। क्लब ने श्गौ सम्मान आह्वान अभियानश् का समर्थन करते हुए इस जनजागरण अभियान में अपनी सहभागिता निभाई तथा गौ संरक्षण एवं गौ संवर्धन की मांगों के समर्थन में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने की पहल में भी भाग लिया।
आशा श्रीमाली, अंजना दुगड़, जयश्री जैन, नीलम खंडेलवाल एवं प्रीति श्रीमाली की सक्रिय सहभागिता रही। सभी सदस्यों ने गौमाताओं की सेवा कर उनके संरक्षण एवं सम्मान का संदेश दिया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like