GMCH STORIES

टिम्बर एंड प्लाईवुड मर्चेंट वेलफेयर सोसायटी ने पुलिस से की त्वरित कार्रवाई की मांग

( Read 604 Times)

01 Aug 26
Share |
Print This Page
टिम्बर एंड प्लाईवुड मर्चेंट वेलफेयर सोसायटी ने पुलिस से की त्वरित कार्रवाई की मांग

उदयपुर। शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी संजय सुराना के निवास पर हुई लाखों रुपये की चोरी की वारदात के शीघ्र खुलासे की मांग को लेकर टिम्बर एंड प्लाईवुड मर्चेंट वेलफेयर सोसायटी ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। सोसायटी के अध्यक्ष रविंद्र सिंह चैहान ने बताया की सोसाइटी ने मामले में जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी एवं चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग करते हुए घटना के काफी समय बाद भी कोई ठोस सफलता नहीं मिलने से व्यापारिक समुदाय में चिंता और असुरक्षा का माहौल है।
बीपी एंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर संजय सुराना के घर हुई चोरी में सोने-चांदी के आभूषण, नकदी एवं अन्य कीमती सामान चोरी हो गया था। चोरी गई राशि में व्यापार विस्तार के लिए रखे गए लगभग 7 लाख रुपये, बेटी के विवाह के लिए वर्षों से संचित 2 लाख रुपये तथा बच्चों की बचत भी शामिल थी। इस घटना से परिवार को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ मानसिक पीड़ा भी झेलनी पड़ रही है।
सोसायटी ने बताया कि घटना के तुरंत बाद हिरणमगरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक न तो आरोपियों का सुराग लग पाया है और न ही चोरी गए सामान की बरामदगी हो सकी है। इससे पीड़ित परिवार न्याय की प्रतीक्षा कर रहा है।
सोसायटी पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित कर जांच में तेजी लाने, आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने तथा चोरी गए सामान की बरामदगी सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और व्यापारियों का कानून व्यवस्था पर विश्वास बना रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like