GMCH STORIES

ठाकुर अमर चंद बड़वा जयंती पर गायत्री शक्ति पीठ में यज्ञ का आयोजन

( Read 649 Times)

01 Aug 26
Share |
Print This Page
ठाकुर अमर चंद बड़वा जयंती पर गायत्री शक्ति पीठ में यज्ञ का आयोजन

उदयपुर | मेवाड़ के यशस्वी प्रधान ठाकुर अमर चंद बड़वा की 305वीं जन्म जयंती समारोह के चतुर्थ आयोजन में सर्वऋतुविलास गायत्री शक्ति पीठ पर विधि विधान से यज्ञ हुआ।
ठाकुर अमर चंद बड़वा स्मृति संस्थान के अध्यक्ष प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि ठाकुर अमर चंद बड़वा ने सनाढ्य कुल में जन्म लिया। उनके पिता शंभूराम बड़वा मेवाड़ राजपरिवार रसोई के प्रमुख थे। यहाँ सनातन विधि विधान ने पूजा अर्चना एवं भोग के पश्चात ही अन्न ग्रहण किया जाता था। अमर चंद बड़वा कुशल रणनीतिकार के साथ साथ धर्म परायण भी थे। उन्होंने अमर नारायण मंदिर व अमरेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण कराया। साथ ही देशाटन पर उदयपुर के बाहर डेरा डाले राम स्नेही संप्रदाय को मेवाड़ के सत्कार पूर्वक बुला बड़ा रामद्वारा (अमराई घाट) बनाने का कार्य अमर चंद बड़वा ने किया। कृतज्ञता पूर्वक राजद्वारा में अमर चंद बड़वा का चित्र भी स्थापित था जिसे विगत दिनों अदूरदर्शिता के चलते चन्द रुपयों में खुर्द बुर्द कर दिया गया है। 
यज्ञ में आहुतियां देने वालो में संस्थापक महासचिव जय किशन चौबे, इंद्र सिंह राणावत, मनोहर लाल मूंदड़ा, अम्बालाल सनाढ्य, डॉ विमल शर्मा, डॉ अनिल शर्मा , के जी व्यास, श्रीरत्न मोहता, विनोद पांडे, गोविन्द ओड, कविता व्यास, शैलेंद्र, अल्पेश पटेल, भानु शर्मा आदि शामिल रहे।
महासचिव जय किशन चौबे ने बताया कि पांच दिवसीय कार्यक्रम का कल समापन सिटी रेलवे स्टेशन के सामने तोप माता बुर्ज पर सेनापति को सैनिक सलाम कार्यक्रम से होगा।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like