GMCH STORIES

समाज की एकता व नई पीढी को समाज-संस्कार से जोड़ने के संकल्प के साथ श्री समग्र विशानागर वणिक समाज का अधिवेशन प्रारंभ

( Read 853 Times)

01 Aug 26
Share |
Print This Page

समाज की एकता व नई पीढी को समाज-संस्कार से जोड़ने के संकल्प के साथ श्री समग्र विशानागर वणिक समाज का अधिवेशन प्रारंभ

उदयपुर। श्री समग्र विशानागर वणिक समाज का सप्तम दो दिवसीय अखिल भारतीय अधिवेशन शनिवार को अखिल भारतीय स्तर पर समाज की एकता एवं सुदृढता तथा नई जनरेशन को समाज और संस्कार से जोड़ने के संकल्प के साथ प्रारंभ हुआ। अधिवेशन में देश के करीब 8 राज्यों के 535 समाजजन भाग ले रहे हैं।
प्रथम सत्र में सुबह 9. 30 बजे से साधारण सभा की बैठक प्रारंभ हुई जिसमें सभी प्रतिनिधि मौजूद रहे। साधारण सभा में समाज की विभिन्न विषयों व मुद्दों पर परस्पर चर्चा की गई। साधारण सभा में समाज के अध्यक्ष प्रमोद नागर, उपाध्यक्ष प्रबोध नागर  रमेश गुजराती एवं अन्य पदाधिकारी ने अखिल भारतीय स्तर पर समाज की एकता एवं सुदृढता तथा नई जनरेशन को समाज और संस्कार के प्रति जोड़ने पर जोर दिया। प्रतिनिधियों ने इसके लिए आपसी चर्चा तथा पारिवारिक रुप से बच्चों को धर्म व समाज के प्रति अच्छे संस्कार देने का आह्वान किया। साधारण सभा का संचालन सचिव डा. निलेश नागर ने किया. साधारण सभा के बाद 15 कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव के लिए बैलेट पेपर से वोट डालने की प्रक्रिया प्रारंभ हुई जिसमें  करीब 535 लोगों ने वोट डालें। चुनाव की प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी संभाजीनगर के सुरेशलाल नागर, उदयपुर के विपिन पारीख तथा नाथद्वारा के प्रवीण पारीख की देखरेख में संपन्न हुई। दोपहर 2.30 से वर्ल्ड रिकॉड होल्डर मेमोरी किंग नवीन गर्ग का कार्यक्रम हुआ जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे हम हमारी मेमोरी को और मजबूत और पक्का कर सकते हैं। मेमोरी किंग का स्वागत उदयपुर समाज के अध्यक्ष जयन्ति लाल, सचिव यशवंत, नितिन ने किया। कार्यक्रम का संचालन अनिल पारिख ने किया।
अधिवेशन का औपचारिक दूसरा सत्र शाम को प्रारम्भ हुआ जिसमें मुख्य अतिथि समाजसेवी व उद्योगपति सतारा के नारायण भाई दोषी थे, जबकि प्रसिद्द वास्तुविद नासिक के मदनभाई वल्लभदास देवी विशिष्ठ अतिथि रहे। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like