GMCH STORIES

हिन्दुस्तान जिं़क ने अनूठी लिफ्ट सिंचाई तकनीक से 125 एकड़ कृषि भूमि का किया विकास

( Read 651 Times)

14 Feb 26
Share |
Print This Page
हिन्दुस्तान जिं़क ने अनूठी लिफ्ट सिंचाई तकनीक से 125 एकड़ कृषि भूमि का किया विकास

विश्व की सबसे बड़ी एकीकृत जिं़क उत्पादक कंपनीहिन्दुस्तान जिं़क ने सीएसआर के तहत् ग्रामीण और कृषि विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। कंपनी ने अपने चंदेरिया स्मेल्टिंग काॅम्प्लेक्स के पास स्थित बिालिया गांव में एक अनूठी लिफ्ट सिंचाई तकनीक स्थापित कर 125 एकड़ कृषि भूमि को नया जीवन दिया है। इस पहल से गांव के 100 से अधिक किसान परिवारों का जीवन बेहतर हुआ है।

इस परियोजना के तहतनिचले इलाकों से पानी को ऊपरी कृषि क्षेत्रों तक पहुंचाया जाता हैजिससे 125 एकड़ कृषि भूमि में पूरे साल सिंचाई संभव हो पाती है। पहलेसिंचाई की पर्याप्त सुविधा न होने के कारणइस क्षेत्र की खेती योग्य भूमि गर्मियों के महीनों में पानी के लिए तरसती रहती थी। अबभरोसेमंद जल आपूर्ति उपलब्ध होने सेकिसान गेहूंज्वार और उच्च मूल्य वाली नकदी फसलों की खेती कर पा रहे हैं। इससे उनकी उत्पादकता बढ़ी हैफसल खराब होने का खतरा कम हुआ है और उनकी आय में सुधार हुआ है।

बिलिया गांव के किसान जीतमल कुमावत ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इस नई लिफ्ट सिंचाई प्रणाली ने वास्तव में हमारे खेती करने के तरीके को बदल दिया है। पहलेऊपरी खेतों तक पानी पहुँचाना एक बहुत बड़ी समस्या थी। अबहिन्ुदुस्तान जिं़क के सहयोग सेपानी हमारी जमीन के हर हिस्से तक आसानी से पहुँच रहा है - जिससे गेहूँज्वार और नकदी फसलें उगाना भी आसान हो गया है। मैं  सराहना करता हूँ कि कंपनी हमेशा वैज्ञानिक तरीके अपनाती हैं जिसमें हम विशेषज्ञों की सलाहजमीन की जानकारी लेते हैंऔर ऐसे समाधान लागू करते हैं जो वास्तव में कारगर हैं।

यह परियोजना हिन्दुस्तान जिं़क की प्रमुख सस्टेनेबल कृषि विकास पहल का हिस्सा है। यह  जलवायु-अनुकूल खेतीमिट्टी और जल संरक्षणपशुधन विकास और बाजार संपर्क को बढ़ावा देती है। वर्तमान मेंसमाधान परियोजना राजस्थान के छह जिलों उदयपुरसलूम्बरराजसमंदचित्तौड़गढ़भीलवाड़ा और अजमेर में लगभग 35 हजार किसान परिवारों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाल रहा है। इस पहल के तहत किसानों को अनुकूलित सहयोग और प्रशिक्षण दिया जाता हैजिससे वे केवल अपनी जरूरतों को पूरा करने वाली खेती से आगे बढ़कर अधिशेष उत्पादन करने में सक्षम हो रहे हैं।

कृषि के अलावाहिन्दुस्तान जिं़क गुणवत्तापूर्ण शिक्षाग्रामीण महिलाओं और किसानों के लिए स्थायी आजीविका के अवसरस्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचकला और संस्कृति को बढ़ावा देनेजल संरक्षण और स्वच्छताऔर जमीनी स्तर के खेलों को प्रोत्साहित करने जैसे क्षेत्रों में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहा है। कंपनी के सामुदायिक विकास प्रयासों से लगभग 2400 गांवों के 23 लाख से अधिक लोग लाभान्वित हुए हैं।

भारत की शीर्ष 10 सीएसआर कंपनियों में शामिलहिन्दुस्तान जिंक़ की यह पहल एक ऐसे मजबूत और आत्मनिर्भर राजस्थान के निर्माण के लिए उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है जो समावेशितानवाचार और पर्यावरणीय जिम्मेदारी को बढ़ावा देता है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like