GMCH STORIES

हिंदुस्तान जिंक ने कंथारिया पंचायत में सामुदायिक विकास कार्यों का लोकार्पण किया

( Read 453 Times)

01 Aug 26
Share |
Print This Page
हिंदुस्तान जिंक ने कंथारिया पंचायत में सामुदायिक विकास कार्यों का लोकार्पण किया

चित्तौड़गढ़,  हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने सीएसआर पहल के तहत कंथारिया पंचायत में विभिन्न सामुदायिक विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। लगभग 2.10 करोड़ रुपये की लागत से विकसित इन परियोजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना, शिक्षा को बढ़ावा देना और ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार लाना है।


कार्यक्रम में कपासन विधायक अर्जुन जीनगर ने हिन्दुस्तान जिं़क द्वारा क्षेत्र मंे विकास कार्यो हेतु किये जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा और ग्रामीण क्षेत्र की सुविधाओं के लिए कंपनी द्वारा किये जा रहे कार्य अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार हिन्दुस्तान जिं़क आगे भी ग्रामीण विकास हेतु तत्पर रहेगा।

इस अवसर पर पंचायत और स्थानीय समुदाय की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकसित चार प्रमुख परियोजनाएं समुदाय को समर्पित की गईं। इनमें रूपाखेड़ी में 500 मीटर सी.सी. सड़क, कंथारिया में 1000 मीटर सी.सी. सड़क, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कंथारिया में दो नए कक्षों का निर्माण तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सागवाड़िया को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करना शामिल है। इसके साथ ही कंथारिया में 4 हजार वर्ग फुट के सामुदयिक भवन का भूमिपूजन भी किया गया।

जीपीएस सागवाड़िया में दो नए कक्षों, एक कार्यालय कक्ष, मध्याह्न भोजन के लिए रसोई, छात्र एवं छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय तथा पानी की टंकी का निर्माण किया गया है। इन सुविधाओं से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

लोकार्पण समारोह में विधायक, कपासन अर्जुन लाल जीनगर, कालूराम जाट, राकेश लड्डा, चंदेरिया स्मेल्टिंग काॅम्प्लेक्स के पायरो हेड पुष्पेंद्र मीणा, हेड सिविल कामाख्या सिंह, हेड सिक्योरिटी जी. मल्लेशम तथा हेड सीएसआर सुंदर राज सहित पंचायत प्रतिनिधि, स्कूल प्रबंधन समितियों के सदस्य, ग्रामीणजन और हिंदुस्तान जिंक के अधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान अतिथियों ने इन विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ये परियोजनाएं क्षेत्र में शिक्षा और सड़क संपर्क को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने समुदाय, पंचायत और हिंदुस्तान जिंक के संयुक्त प्रयासों को ग्रामीण विकास का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

हिंदुस्तान जिंक शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना, आजीविका संवर्धन और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है। कंपनी का उद्देश्य स्थानीय समुदायों के साथ मिलकर मजबूत, आत्मनिर्भर और समृद्ध गांवों का निर्माण करना तथा क्षेत्र में दीर्घकालिक सामाजिक परिवर्तन लाना है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like