GMCH STORIES

जिला कलक्टर ने गाजर मंडी, किन्नू वैक्सीन प्लांट एवं कस्टम हायरिंग सेंटर का किया निरीक्षण

( Read 246 Times)

07 Aug 26
Share |
Print This Page
जिला कलक्टर ने गाजर मंडी, किन्नू वैक्सीन प्लांट एवं कस्टम हायरिंग सेंटर का किया निरीक्षण

श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने शुक्रवार को साधुवाली स्थित निर्माणाधीन गाजर मंडी एवं किन्नू वैक्सीन प्लांट की साइट का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।इस दौरान उन्होंने कृषि विपणन बोर्ड के अधिशासी अभियंता श्री विनोद स्वामी से दोनों परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा निर्माण कार्यों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि परियोजनाओं के निर्माण में गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि किसानों एवं आमजन को इन सुविधाओं का लाभ शीघ्र मिल सके।इसके उपरांत जिला कलक्टर ने उद्यान विभाग की राजहंस नर्सरी में निर्माणाधीन कस्टम हायरिंग सेंटर और एग्रो फॉरेस्ट्री यूनिट का निरीक्षण किया।

उन्होंने कार्य प्रगति का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा किसानों को बेहतर एवं सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

उधान विभाग की उपनिदेशक श्रीमती प्रीति गर्ग ने परियोजना कार्य प्रगति से अवगत करवाया।

This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like