GMCH STORIES

केडी हॉस्पिटल, बीसीआई और फिनब्रेला का हेल्थ अवेयरनेस प्रोग्राम आज

( Read 346 Times)

07 Aug 26
Share |
Print This Page
केडी हॉस्पिटल, बीसीआई और फिनब्रेला का हेल्थ अवेयरनेस प्रोग्राम आज

उदयपुर। शहरवासियों को गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से केडी हॉस्पिटल, बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) एवं फिनब्रेला के संयुक्त तत्वावधान में हेल्थ अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन आज (शनिवार, 8 अगस्त) शाम 5:00 बजे से 7:00 बजे तक होटल रघु महल, उदयपुर में होगा। कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सक कैंसर एवं न्यूरोलॉजिकल बीमारियों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेंगे।

बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि वर्तमान समय में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से बीसीआई समाजहित में लगातार विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को कैंसर, मिर्गी सहित अन्य गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान, बचाव और आधुनिक उपचार के बारे में वैज्ञानिक जानकारी मिलेगी।

उन्होंने शहरवासियों एवं बीसीआई सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की।

बीसीआई एजुकेशन की सचिव पूनम राठौड़ ने बताया कि स्वास्थ्य जागरूकता समाज की सबसे बड़ी जरूरत है। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को विशेषज्ञ डॉक्टरों से सीधे संवाद करने और अपनी स्वास्थ्य संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया।

फिनब्रेला के फाउंडर एवं बीसीआई अल्फा के चीफ एडवाइजर देवेंद्र सिंह करीर ने कहा कि समय पर जांच और सही जानकारी से कई गंभीर बीमारियों का प्रभावी उपचार संभव है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

कार्यक्रम संयोजक एवं बीसीआई अल्फा सदस्य शरद चंद्र प्रकाश ने बताया कि जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है। ऐसे कार्यक्रम समाज के प्रत्येक वर्ग तक सही स्वास्थ्य जानकारी पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं और सभी नागरिकों को इसका लाभ लेना चाहिए।

केडी हॉस्पिटल के डिप्टी मैनेजर जिज्ञासु भंडारी ने बताया कि कार्यक्रम में अस्पताल के वरिष्ठ सुपर स्पेशियलिटी डॉक्टर आधुनिक चिकित्सा, रोबोटिक सर्जरी, समय पर जांच एवं उपचार के महत्व पर विस्तृत जानकारी देंगे। उन्होंने सभी नागरिकों से इस निःशुल्क कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में डॉ. कुश शाह "ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस", डॉ. निष्ठा त्रिपाठी "सर्वाइकल कैंसर अवेयरनेस" तथा डॉ. रुशभ शाह "एपिलेप्सी (मिर्गी): मिथक, तथ्य एवं उपचार" विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान देंगे।

इस निःशुल्क कार्यक्रम में बीसीआई के सदस्य, उद्योगपति, व्यवसायी, महिला उद्यमी, युवा एवं शहरवासी बड़ी संख्या में भाग लेंगे। आयोजन का उद्देश्य लोगों को गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक कर समय पर जांच, सही उपचार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like