GMCH STORIES

व्यापारी के करदावों को पारदर्शी तरीके में आईना दिखाता है आईटीएमएस- बोराणा

( Read 212 Times)

07 Aug 26
Share |
Print This Page
व्यापारी के करदावों को पारदर्शी तरीके में आईना दिखाता है आईटीएमएस- बोराणा

               जैसलमेर । राज्य कर विभाग के निर्देशों की पालना में वृत्त कार्यालय जैसलमेर के तत्वाधान में आइटीएमएस के ई-टैक्स ऑफिसर मॉड्यूल व न्यू वैट मॉड्यूल के संबंध में शुक्रवार को होटल प्रिया में कर सलाहकारों व व्यापारियों के साथ संवाद व जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में व्यापारिक संगठन के प्रतिनिधि, सीए व कर सलाहकारों ने अपनी अधिकाधिक सहभागिता रही।

            कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के. के. बोराणा उपायुक्त, राज्य कर, जैसलमेर ने संभागीयों को संबोधित करते हुए बताया कि इस पोर्टल के  माध्यम से व्यापारी अपने कर तथा व्यापार का संपूर्ण प्रोफाइल जाँच कर सकते है। इस प्रक्रिया का पालन करने से भविष्य में करदाता को विभाग से नोटिस मिलेगा या नहीं उसका पता कर सकता है वही समस्त मिसमैच एक ही स्थान पर देख सकता है।

            उन्होने बताया  िक वे पोर्टल के माध्यम से उनके आपूर्तिकर्ता द्वारा दी गई आईटीसी भी गलत या फेक आ रही है, यह भी पूर्व में ही पता कर सकेगा व समय रहते उसमें सुधार कर सकता है। उन्होनें कहा कि इस जागरूकता कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्थानीय व्यापारियों और उद्यमियों को कर प्रणाली में आ रहे बदलावों और अनुपालन (ब्वउचसपंदबम) को आसान बनाने की जानकारी देना है।

            बोराना ने बताया कि सरल कर प्रशासन के लिए राज्य सरकार द्वारा बजट घोशणा अनुरूप इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यशाला में व्यापारियों को आईटीएमएस पोर्टल पर जीएसटी व वैट रजिस्ट्रेशन, रिटर्न, कर भुगतान करने के चरण, इनपुट टैक्स क्रेडिट (प्ज्ब्) के दावों और हालिया संशोधनों के बारे में विस्तार से समझाया तथा मौके पर ही उनके सवालों के संतोषजनक समाधान किया गया।

           कार्यक्रम में सीए प्रमोद भाटिया ने बताया कि वर्तमान में ।प् के माध्यम से कर प्रणाली में सकारात्मक परिवर्तन किये जा रहे है। कार्यक्रम के अंत में सहायक आयुक्त महिपाल सिंह चारण ने सभी वक्ताओं और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस तरह के जागरूकता शिविर आयोजित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन सहायक आयुक्त विक्रमसिंह भाटी ने किया।

This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like