GMCH STORIES

माध्यमिक द्वितीय के शारीरिक शिक्षको की जिला स्तरीय संगोष्ठी राउमावि मांगथला में शुरू

( Read 304 Times)

07 Aug 26
Share |
Print This Page
माध्यमिक द्वितीय के शारीरिक शिक्षको की जिला स्तरीय संगोष्ठी राउमावि मांगथला में शुरू

उदयपुर। जिले की घासा तहसील क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मांगथला में शुक्रवार को माध्यमिक द्वितीय के अंतर्गत आने वाले सभी आठ ब्लॉकों के शारीरिक शिक्षको की दो दिवसीय जिला स्तरीय सत्रारम्भ वाक्पीठ संगोष्ठी का शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम का उद्घाटन सरस्वती के दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण से हुआ। वाक्पीठ व आयोजक विद्यालय द्वारा समस्त अतिथियों का पाग ऊपरना से स्वागत अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उप जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक (शारीरिक शिक्षा) लक्ष्मण दास वैष्णव ने की।

श्री वैष्णव ने बताया कि इस संगोष्ठी में उदयपुर जिले के मावली, वल्लभनगर, खेमली, भींडर, बड़गांव, गिर्वा, कुराबड़ व उदयपुर शहर ब्लॉकों के राजकीय व निजी सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के शारीरिक शिक्षको ने भाग लिया।

जिला वाक्पीठ सचिव चन्द्र शेखर मेनारिया ने बताया कि पहले दिन डॉ. नरेश पालीवाल ने वॉलीबॉल, नरपत सिंह ने सॉफ्टबॉल व बलवीर सिंह राठौड़ ने सभी खेलों की टीमों के ऑनलाइन पंजीकरण पर वार्ता प्रस्तुत करते हुए नियमों में हुए बदलाव की विस्तृत जानकारी दी गई।मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी दीपक गौड़ ने शारीरिक शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शारीरिक शिक्षक प्रतियोगिताओं के दौरान उन्हें सौंपे गए दायित्वों को पूर्ण समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए नवाचारों को खेल मैदान पर लागू करें।

किसी भी स्कूल में कोई भी ऐसी परिस्थित नहीं बनने दें जिससे विद्यालय व विभाग का नाम खराब हो। कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षक हरीश वैष्णव ने किया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक देशपाल सिंह शेखावत, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मावली रिपुदमन उज्जवल, अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ विद्यालय शिक्षा के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह झाला, भाजपा घासा मंडल अध्यक्ष पर्वत सिंह कितावत, ग्राम पंचायत मांगथला के प्रशासक युधिष्ठर पुरोहित, भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ के गणेश लाल प्रजापत, राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री भैरू सिंह राठौड़, माध्यमिक शिक्षा द्वितीय वाकपीठ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह झाला माध्यमिक शिक्षा प्रथम के जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह झाला, सभाध्यक्ष हरिराम माली, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक हर्षवर्धन सिंह राव, प्रारंभिक शिक्षा शारीरिक शिक्षक वाक्पीठ के जिलाध्यक्ष विजय लाल मेनारिया, शारीरिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गोवर्धन सिंह झाला, प्राध्यापक शारीरिक शिक्षक हर्षवर्धन सिंह, हरि सिंह राजावत, अर्जुन सिंह झाला, मीडिया प्रभारी व हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के संभाग आयुक्त गोपाल मेहता मेनारिया, प्रबोधक संघ जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह सारंगदेवोत, हीरालाल सुथार, दिनेश जोशी आदि थे।

कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालय की बालिकाओं ने उद्घाटन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। वार्ता के दौरान ऑनलाइन पंजीकरण की जानकारी दी गई।

किसी भी मुख्य खेल के लिए आवेदन करते समय संबंधित खिलाड़ी के एथलेटिक्स के किसी इवेंट में भाग लेने का आवेदन भी उसी फॉर्म में भरना अनिवार्य है। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए आवेदन हेतु शाला दर्पण पर 5 मॉड्यूल की जानकारी दी गई।

वॉलीबॉल वार्ता में सामने आया कि राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय नियमों में परिवर्तन के बावजूद जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर की विद्यालयी प्रतियोगिताएं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा लागू किए गए नए नियमों के तहत ही करवाई जाएगी।

कोच डॉ. नरेश पालीवाल ने वॉलीबॉल खेल के विभिन्न नए नियमों की जानकारी देते हुए लिब्रो प्लेयर के बारे में विशेष जानकारी दी।

This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like