GMCH STORIES

ब्रिक्स सम्मेलन के सदस्य देशों का प्रतिनिधि मंडल पहुँचा लेकसिटी

( Read 362 Times)

07 Aug 26
Share |
Print This Page
ब्रिक्स सम्मेलन के सदस्य देशों का प्रतिनिधि मंडल पहुँचा लेकसिटी

उदयपुर। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के तत्वावधान में शनिवार को शहर के ताज फतेह प्रकाश पैलेस में आयोजित होने वाले ब्रिक्स देशों के हेड्स एंड सीनियर ऑफिशियल्स ऑफ कॉम्पिटिशन अथॉरिटीज सम्मेलन में भाग लेने के लिए विभिन्न सदस्य देशों का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को लेकसिटी पहुँचा।डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर प्रतिनिधिमंडल का पारंपरिक राजस्थानी शैली में आत्मीय स्वागत किया गया।

इस अवसर पर पर्यटन उपनिदेशक शिखा सक्सेना सहित विभिन्न अधिकारियों ने विदेशी मेहमानों का अभिनंदन करते हुए उनका उदयपुर आगमन पर स्वागत किया।

प्रतिनिधिमंडल में इंडोनेशिया, इथियोपिया, दक्षिण अफ्रीका, रूस सहित विभिन्न ब्रिक्स सदस्य एवं सहभागी देशों के वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल हैं।

सम्मेलन के दौरान प्रतिस्पर्धा कानून, निष्पक्ष बाजार व्यवस्था, वैश्विक सहयोग तथा समकालीन आर्थिक चुनौतियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like