श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।अनूपगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 12ए-बी में शुक्रवार को आयोजित फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर में श्रीमती परमजीत कौर पत्नी सोहनलाल के पशुओं का बीमा कर उन्हें मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना पॉलिसी वितरित की गई।
पशुपालकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिये चलाई जा रही पशु बीमा योजना से पशुपालक लाभान्वित हो रहे हैं।
शिविर में कुल 28 पशुधारकों को बीमा पॉलिसी वितरित की गई।इसी तरह चरणसिंह पुत्र महेन्द्र सिंह सहित 20 अन्य काश्तकारों को कृषि विभाग द्वारा मृदा स्वास्थय कार्ड वितरित किये गये।
मृदा स्वास्थय कार्ड के आधार पर किसान अपने खेत की मिट्टी की गुणवत्ता के आधार पर रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग कम कर अपनी उत्पादन लागत को कम कर सकते हैं तथा अधिक उपज प्राप्त कर लाभान्वित हो सकते हैं।
शिविर में योजनाओं का लाभ मिलने पर लाभार्थियों ने माननीय मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।