कोटा / रंगीतिका साहित्य संस्था द्वारा संस्कृति, साहित्य, मिडिया फोरम के तत्वाधान में बाल दिवस कार्यक्रमों की श्रृंखला में राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय बालिता एवं राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय करणी नगर नान्ता में बाल साहित्य मेलों का आयोजन किया गया। वन्देमातरम् गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में प्रश्नोत्तरी एवं कविता प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई। अतिथियों द्वारा मांँ शारदे के माल्यार्पण दीप प्रज्जवलन किया गया। प्रश्नोत्तरी एवं कविता प्रतियोगिता दोनों में अलग - अलग प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय आने वाले छात्र - छात्राओं को माला पहना कर शील्ड प्रदान की गई। प्रथम बार अतिथियों ने माला न पहन कर बच्चों को माला पहनाई जिस से बच्चें खुश हुए। सभी ने गीत और कविताएं सुनाई। कार्यक्रम में 45 बच्चों ने रूचि पूर्वक भाग लिया।
नान्ता विद्यालय में 60 बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की तथा वन्देमातरम गीत की प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य श्री शंभुदयाल बाखड़ी वाल,,अध्यापिका मधुबाला मीणा ,संतरा शर्मा अन्य स्टाफ ने सहयोग किया। प्रधानाध्यापकों ने इस आयोजन को बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक बताया।
बाल साहित्य मेलों में वरिष्ठ साहित्यकार पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी रीता गुप्ता , सेवानिवृत्त प्रिंसीपल साधना गोतम, पूर्व प्रधानाचार्य गंगा सहाय गौतम अतिथियों के रूप में उपस्थित रहें। संचालन कवि संचालन महेश पंचोली ने करते हुए अपनी बाल कविता की पुस्तक भेंट विद्यालय को भेंट की।
Source: