कोटा। संस्कृति,साहित्य,मीडिया फोरम, कोटा द्वारा हाड़ोती अंचल में बच्चों को साहित्य से जोड़ने के लिए मिशन बाल मन तक 2006 के अंतर्गत बाल रचना सृजन शिविर आयोजित कर कहानी और कविता लेखन के गुर सिखाएं जाएंगे। साथ ही उन्हें रेखा चित्र और कार्टून बनाने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। राजस्थान के बाल साहित्यकार परिचय की डायरेक्टरी का प्रकाशन किया जाएगा।
फोरम के संयोजक डॉ. प्रभात कुमार सिंघल ने बताया कि बच्चों की स्वरचित रचनाओं का पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशन करा कर प्रोत्साहित किया जाएगा। सह संयोजक डॉ . वैदेही गौतम ने बताया बच्चों के लिए साहित्य-संस्कृति पर प्रश्नोत्तरी, चित्रकला, रंगोली, मेंहदी, नृत्य- गायन आदि प्रतियोगिताएं की जाएंगी तथा बाल साहित्य सृजन को बढ़ावा देने का प्रयास भी किया जाएगा। कार्यक्रमों में साहित्यकारों और साहित्यिक संस्थाओं की अधिक से अधिक भागीदारी जोड़ी जाएगी।
Source: