उदयपुर। लफ्ज़ों की महफिल उदयपुर द्वारा आयोजित मासिक काव्य लेखन प्रतियोगिता के अंतर्गत दिसंबर माह में “गणतंत्र हमारा सबसे प्यारा” विषय पर प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता में प्रोफेसर डॉ. विमल शर्मा ने प्रथम, मनोहर डेम्बला ने द्वितीय तथा बी. साबिरा पलाना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि लफ्ज़ों की महफिल से साहित्य से जुड़े 750 से अधिक सदस्य जुड़े हुए हैं, जो नियमित रूप से मंच पर अपनी रचनाएँ प्रस्तुत करते हैं। प्रतिमाह एक विषय निर्धारित कर हिंदी में रचनाएँ आमंत्रित की जाती हैं। दिसंबर में प्राप्त सभी प्रविष्टियों का मूल्यांकन तीन निर्णायकों द्वारा दिए गए अंकों के आधार पर किया गया।
समन्वयक पुरुषोत्तम शाकद्वीपीय ‘प्रेमी’ के अनुसार मासिक संगोष्ठी के अवसर पर अशोका पैलेस के बंक्वेट हॉल में विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं आयोजन-अंकित ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त, साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु पाँच वरिष्ठ साहित्यकार—डॉ. प्रेम भंडारी, डॉ. विमल शर्मा, डॉ. शीतल श्रीमाली, डॉ. कामिनी व्यास रावल तथा श्रीमती प्रमिला शरद व्यास—को पगड़ी, शाल, उपरणा, अभिनंदन पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
मासिक संगोष्ठी में हर आयु वर्ग के 42 साहित्यकारों ने कविता, गीत, ग़ज़ल और शेरो-शायरी प्रस्तुत कर कार्यक्रम को ऊँचाइयाँ प्रदान कीं।
Source: