जम्मू। उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने अपने गैर.किराया राजस्व को बढ़ावा देने की दिशा में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री उचित सिंघल के मार्गदर्शन से सोमवार एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर स्थापित किया है। रेलवे द्वारा ई-नीलामी के माध्यम से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा रेलवे स्टेशन पर ‘‘सर्कुलर ग्लो साइन बोर्ड’’ के माध्यम से विज्ञापन अधिकारों का सफलतापूर्वक आवंटन किया गया है।
जम्मू मंडल के जनसम्पर्क निरीक्षक श्री राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि इस अनुबंध विवरण और राजस्व पर बात करें तोए इस पारदर्शी ई-नीलामी प्रक्रिया के तहत, विज्ञापन अधिकारों का यह अनुबंध पहले वर्ष के लिए 35 लाख रूपये की राशि पर प्रदान किया गया है। तीन वर्षों की कुल अवधि के लिए इस पूरे प्रोजेक्ट का कुल अनुबंध मूल्य 1.2 करोड़ रूपये निर्धारित किया गया है।
24 मार्च 2026 को आवंटित कुल अनुबंधों का मूल्य 1.2 करोड़ रूपये रहा
स्टेशन परिसर में लगाए जाने वाले ये ‘‘सर्कुलर ग्लो साइन बोर्ड’’ न केवल अत्याधुनिक होंगे, बल्कि रात के समय स्टेशन के दृश्य आकर्षण को भी बढ़ाएंगे। इन बोर्डों के माध्यम से यात्रियों को बेहतर विजुअल अनुभव मिलेगा और ब्रांड्स को अपनी पहुंच बढ़ाने का एक प्रीमियम मंच प्राप्त होगा। जम्मू मंडल ने इस आवंटन के लिए ई-नीलामी प्रणाली का उपयोग किया है, जो रेलवे की प्रक्रियाओं में पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करती है।
इस ई-नीलामी की सफल प्रक्रिया पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री उचित सिंघल ने कहा कि श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्टेशन न केवल एक प्रमुख रेलवे स्टेशन है, बल्कि यह लाखों तीर्थयात्रियों की आस्था का केंद्र भी है। यहाँ विज्ञापन अधिकारों का आवंटन रेलवे के लिए राजस्व सृजन का एक बड़ा स्रोत है। 1.2 करोड़ रूपये का यह अनुबंध हमारी राजस्व वृद्धि की रणनीति का हिस्सा है। हम स्टेशन की सुंदरता और यात्री सुविधाओं से समझौता किए बिना व्यावसायिक अवसरों को बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।
इस सफल आवंटन से प्राप्त राजस्व का उपयोग रेलवे की सेवाओं और बुनियादी ढांचे को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए किया जाएगा। जम्मू मंडल भविष्य में भी अन्य स्टेशनों पर इसी प्रकार के आधुनिक विज्ञापन समाधानों को लागू करने की योजना बना रहा है।
National News
श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा रेलवे स्टेशन
विज्ञापन अधिकारों के लिए 1.2 करोड़ रूपये का अनुबंध आवंटित
Related stories
KOTA MILITARY STATION ORGANISES KOTA GANDIV MARATHON 1.0 AS PART OF GANDIV GOLDEN JUBILEE CELEBRATIONS
Jaipur: As part of the Gandiv Golden Jubilee Celebrations, Kota Military Station organised the Kota Gandiv Ma…
Diver Victory Presentation’ Brings History Alive at Vidya Bhawan Polytechnic’s Meljol Mela
Udaipur: The life and reign of Maharana Pratap offer an inspiring example of good governance, financial manag…
Maternal and Child Health, Nutrition Top Government Priorities: Kharadi
Udaipur: The three-day Angan Seva Milan programme, organised under the Viksit Bharat–Jan Seva Abhiyan, conclu…
EXERCISE TARANG SHAKTI 2026: POWER IN PARTNERSHIP
Following the inaugural ceremony held yesterday, the Indian Air Force (IAF) is set to commence the operationa…