जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल ने माल लदान एवं राजस्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए नये कीर्तिमान स्थापित किये हैं। अजमेर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 26 मार्च 2026 तक माल लदान में 10 मिलियन टन के बेंचमार्क को पार करते हुए माल राजस्व में पहली बार 1,000 करोड़ का आंकड़ा पार कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है, जो क्षेत्रीय औद्योगिक एवं आर्थिक गतिविधियों को गति देने में इसकी अहम भूमिका को दर्शाता है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने बताया कि अजमेर मंडल ने माल लदान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ समयपालनता के क्षेत्र में भी पूरे भारतीय रेल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि यात्रियों एवं माल ग्राहकों दोनों के लिए विश्वसनीय और समयबद्ध सेवा प्रदान करने की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है।
उत्तर पश्चिम रेलवे रेल परिवहन को और अधिक सुदृद्ध बनाने के लिए उन्नत और संरक्षात्मक योजनाऐं बनाना और इसके साथ ही सभी विभागो का आपसी समन्वय, ट्रैक और सिग्नल प्रणाली के नियमित निरीक्षण, आवश्यक मरम्मत कार्यों का समय पर निष्पादन और तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग के माध्यम से रेल संचालन को और सुचारू बनाया गया है। इसके अलावा विभिन्न स्टेशनों पर कर्मचारियों को समयपालनता के महत्व के प्रति जागरूक किया जाता है और उन्हें बेहतर संचालन के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
अजमेर मंडल द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में 26 मार्च 2026 तक 1,64,380 वैगनों में कुल 10.03 मिलियन टन माल लदान कर कुल 1,002.28 करोड़ रुपये का माल राजस्व अर्जित किया गया है जो निर्धारित वार्षिक लक्ष्य 847 करोड़ रुपये से 18.33 प्रतिशत अधिक है।
अजमेर मंडल का यह प्रदर्शन पश्चिमी राजस्थान के औद्योगिक क्षेत्रों, जैसे सीमेंट, खनिज, कंटेनर परिवहन एवं कृषि उत्पादों के कुशल परिवहन से संभव हुआ है। आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतर ट्रैक क्षमता और डिजिटल तकनीकों के उपयोग ने माल परिवहन को तेज, संरक्षित और अधिक सुगम बनाया है।
National News
उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल की माल लदान एवं राजस्व के क्षेत्र मे ऐतिहासिक उपलब्धि
Related stories
KOTA MILITARY STATION ORGANISES KOTA GANDIV MARATHON 1.0 AS PART OF GANDIV GOLDEN JUBILEE CELEBRATIONS
Jaipur: As part of the Gandiv Golden Jubilee Celebrations, Kota Military Station organised the Kota Gandiv Ma…
Diver Victory Presentation’ Brings History Alive at Vidya Bhawan Polytechnic’s Meljol Mela
Udaipur: The life and reign of Maharana Pratap offer an inspiring example of good governance, financial manag…
Maternal and Child Health, Nutrition Top Government Priorities: Kharadi
Udaipur: The three-day Angan Seva Milan programme, organised under the Viksit Bharat–Jan Seva Abhiyan, conclu…
EXERCISE TARANG SHAKTI 2026: POWER IN PARTNERSHIP
Following the inaugural ceremony held yesterday, the Indian Air Force (IAF) is set to commence the operationa…