जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे ने माल लदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए नये कीर्तिमान स्थापित किये हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 30 मार्च 2026 तक 30.22 मिलियिन टन माल लदान कर दूसरी बार 30 मिलियिन टन लोडिंग का आंकड़ा किया पार किया है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने 30 मिलियिन टन लोडिंग का आंकड़ा पार कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है, जो क्षेत्रीय औद्योगिक एवं आर्थिक गतिविधियों को गति देने में इसकी अहम भूमिका को दर्शाता है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने बताया कि महाप्रबन्धक श्री अमिताभ के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में उत्तर पश्चिम रेलवे ने माल लदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 में 30 मार्च 2026 तक 30.22 मिलियिन टन माल लदान कर दूसरी बार 30 मिलियिन टन लोडिंग का आंकड़ा पार कर लिया है, जो कि पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 की इसी अवधि की तुलना में लगभग 5 प्रतिशत अधिक है साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित लक्ष्य 30 मिलियन टन को भी समय से पूर्व पार कर लिया गया है। इससे पूर्व वित्तीय वर्ष 2022-23 में पहली बार 30 मिलियिन टन लोडिंग का आंकड़ा पार किया था।
उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा माल लदान में यह निरंतर वृद्धि परिचालन दक्षता, बेहतर कार्य योजना, समयबद्ध सेवाओं तथा ग्राहक-केंद्रित कार्यशैली का परिणाम है। यह प्रदर्शन विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों, जैसे सीमेंट, खनिज, कंटेनर परिवहन एवं कृषि उत्पादों के कुशल परिवहन से संभव हुआ है। आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतर ट्रैक क्षमता और डिजिटल तकनीकों के उपयोग ने माल परिवहन को तेजए संरक्षित और अधिक सुगम बनाया है।
रेलवे द्वारा माल परिवहन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण और त्वरित सेवा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
National News
रेलवे ने दूसरी बार 30 मिलियिन टन लोडिंग का आंकड़ा किया पार
Related stories
KOTA MILITARY STATION ORGANISES KOTA GANDIV MARATHON 1.0 AS PART OF GANDIV GOLDEN JUBILEE CELEBRATIONS
Jaipur: As part of the Gandiv Golden Jubilee Celebrations, Kota Military Station organised the Kota Gandiv Ma…
Diver Victory Presentation’ Brings History Alive at Vidya Bhawan Polytechnic’s Meljol Mela
Udaipur: The life and reign of Maharana Pratap offer an inspiring example of good governance, financial manag…
Maternal and Child Health, Nutrition Top Government Priorities: Kharadi
Udaipur: The three-day Angan Seva Milan programme, organised under the Viksit Bharat–Jan Seva Abhiyan, conclu…
EXERCISE TARANG SHAKTI 2026: POWER IN PARTNERSHIP
Following the inaugural ceremony held yesterday, the Indian Air Force (IAF) is set to commence the operationa…