जम्मू। उत्तर रेलवे के नए जम्मू मंडल ने यात्री सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मंडल द्वारा पहली बार श्रीनगर रेलवे स्टेशन पर ‘‘फूड वैन’’ के संचालन के लिए टेंडर प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न की गई है। यह कदम श्रीनगर स्टेशन पर आने-जाने वाले हजारों यात्रियों को उच्च गुणवत्ता वाला भोजन और आधुनिक खान-पान सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
मंडल के जनसंपर्क निरीक्षक श्री राघवेंद्र सिंह ने बताया कि इस निविदा को 11,77,786 रूपये प्रति वर्ष की लाइसेंस फीस पर आवंटित किया गया है। यह अनुबंध आगामी पाँच वर्षों की अवधि के लिए प्रभावी होगा। इस पूरी अवधि के लिए अनुबंध का कुल मूल्य 69,48,937.40 निर्धारित किया गया है। यह आने वाले समय में पर्यटकों का मुख्य आकर्षण का केंद्र बनेगा। डनहोंने बताया कि श्रीनगर रेलवे स्टेशन के इतिहास में यह पहली बार है जब फूड वैन सेवा के लिए आधिकारिक निविदा जारी की गई है। इस पहल से पर्यटकों और स्थानीय यात्रियों को स्टेशन परिसर में ही स्वच्छ और किफायती भोजन के विकल्प उपलब्ध होंगे। इस सफल टेंडर प्रक्रिया से रेलवे के गैर.किराया राजस्व में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
जम्मू मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री उचित सिंघल ने बतायाए कि विभाग यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने और स्टेशनों पर विश्वस्तरीय सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। श्रीनगर जैसे प्रमुख पर्यटन केंद्र पर इस तरह की सेवाओं का विस्तार क्षेत्र में रेलवे की सेवाओं को और अधिक सुलभ और आधुनिक बनाएगा।
National News
कश्मीर जाने वालों के लिए श्रीनगर रेलवे स्टेशन पर फूड वैन का आवंटन
नव स्थापित जम्मू डिविजन की उपलब्धि
Related stories
KOTA MILITARY STATION ORGANISES KOTA GANDIV MARATHON 1.0 AS PART OF GANDIV GOLDEN JUBILEE CELEBRATIONS
Jaipur: As part of the Gandiv Golden Jubilee Celebrations, Kota Military Station organised the Kota Gandiv Ma…
Diver Victory Presentation’ Brings History Alive at Vidya Bhawan Polytechnic’s Meljol Mela
Udaipur: The life and reign of Maharana Pratap offer an inspiring example of good governance, financial manag…
Maternal and Child Health, Nutrition Top Government Priorities: Kharadi
Udaipur: The three-day Angan Seva Milan programme, organised under the Viksit Bharat–Jan Seva Abhiyan, conclu…
EXERCISE TARANG SHAKTI 2026: POWER IN PARTNERSHIP
Following the inaugural ceremony held yesterday, the Indian Air Force (IAF) is set to commence the operationa…