जम्मू। जम्मू मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ रेलवे ने एक बार फिर अपनी ईमानदारी और मुस्तैदी से यात्री सेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता पेश की है। जिसमें रेलवे सुरक्षा बल और टिकट चेकिंग स्टाफ के संयुक्त प्रयासों के चलते एक महिला यात्री का खोया हुआ कीमती सामान से भरा बैग सुरक्षित रूप से उन्हें श्रीनगर रेलवे स्टेशन पर वापस सौंप दिया गया।
जम्मू मडल के जनसम्पर्क निरीक्षक श्री राघवेन्द्र सिंह बताया कि इस पूर्ण घटनाक्रम पर बात करें तो, 6 अप्रैल को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्टेशन के गेट पर एक महिला यात्री अपना बैग गलती से भूल गई थीं। जिसमें में सोने के आभूषण, नकद राशि और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे। यह बैग ट्रेन संख्या 26403 वंदे भारत एक्सप्रेस के आरपीएफ स्टाफ को मिला। आरपीएफ स्टाफ ने तुरंत इसे ट्रेन के टिकट चेकिंग स्टाफ को सौंप दिया।
उन्होनंे कहाकि बैग के असली मालिक का पता लगाने के लिए ड्यूटी पर मौजूद चेकिंग स्टाफ ने चलती ट्रेन संख्या 26403 में तीन बार सार्वजनिक घोषणाएं भी कीं, ताकि संबंधित यात्री तक जानकारी पहुँच सके, हालांकि उस समय यात्री से संपर्क नहीं हो सका। ट्रेन के टिकट चेकिंग स्टाफ श्री आदिल हुसैन व आकिब अहमद ने अपनी सुझबुझ का इस्तेमाल करते हुए, यात्री का मोबाइल नंबर ढूंढा और यात्री को बैग के बारे में बताया। महिला यात्री श्रीनगर पहुंचीं और अपने खोए हुए, बैग के बारे में टिकट चेकिंग स्टाफ श्रीनगर को बताया।
टिकट चेकिंग स्टाफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राप्त बैग का मिलान यात्री द्वारा दी गई जानकारी से किया। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करते हुए, यात्री को उसका बैग सुरक्षित सृपुर्द किया। यात्री ने रेलवे तथा चैकिंग स्टाफ का आभार व्यक्त किया।
वहीं, दूसरी घटना पर बात करें तो, वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22478) में यात्रा कर रहे यात्री अपना ट्रॉली बैग ट्रेन से उतरने के बाद कठुआ रेलवे पर भुल गए। उसी दौरान कठुआ रेलवे स्टेशन पर कार्यरत कर्मचारी श्री नवदीप अंतिल (सीसीटीसी) को यह ट्रॉली बैग मिला। उन्होंने तुरंत बैग को सुरक्षित अपने कब्जे में लिया और यात्री से सम्पर्क किया। सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद, यात्री को उसका बैग सुपुर्द किया। यात्री ने रेलवे कर्मचारी को धन्यवाद दिया।
इन्हीं सराहनीय व उत्कृष्ट कार्य की श्रंखला में जुड़ते हु, आज 8 अप्रैल को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री उचित सिंघल द्वारा अपनी ड्यूटी के दौरान कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने वाले टिकट चेकिंग स्टाफ श्री मनदीप कुमा, (मुख्यालय जम्मू) श्रीमति मोनिका, (मुख्यालय पठानकोट) श्री अमित कुमार, (मुख्यालय जम्मू) को उनके बहेतर कार्य और टिकट चेकिंग से सर्वाधिक राजस्व प्राप्त करने के संबंध में प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मानित किया गया।
इस सराहनीय कार्यों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री उचित सिंघल ने कहा कि रेलवे केवल यात्रियों को गंतव्य तक पहुँचाने का माध्यम नहीं है, बल्कि उनकी सुरक्षा और उनके सामान की सुरक्षा के प्रति भी पूरी तरह संकल्पित है। जम्मू मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ ने जिस तत्परता और ईमानदारी का परिचय दिया है, वह पूरे रेल परिवार के लिए गौरव की बात है। उनके इसी गोरवपूर्ण कार्य को देखते हुए, जम्मू मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिससे की चेकिंग स्टाफ का अपने कार्य के दौरान मनोबल बढ़ेगा।
National News
चेकिंग स्टाफ की कर्तव्यनिष्ठा से यात्री को मिला बैग
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री उचित सिंघल द्वारा उत्कृष्ट कर्मचारियों को सम्मानित किया
Related stories
KOTA MILITARY STATION ORGANISES KOTA GANDIV MARATHON 1.0 AS PART OF GANDIV GOLDEN JUBILEE CELEBRATIONS
Jaipur: As part of the Gandiv Golden Jubilee Celebrations, Kota Military Station organised the Kota Gandiv Ma…
Diver Victory Presentation’ Brings History Alive at Vidya Bhawan Polytechnic’s Meljol Mela
Udaipur: The life and reign of Maharana Pratap offer an inspiring example of good governance, financial manag…
Maternal and Child Health, Nutrition Top Government Priorities: Kharadi
Udaipur: The three-day Angan Seva Milan programme, organised under the Viksit Bharat–Jan Seva Abhiyan, conclu…
EXERCISE TARANG SHAKTI 2026: POWER IN PARTNERSHIP
Following the inaugural ceremony held yesterday, the Indian Air Force (IAF) is set to commence the operationa…