जयपुर। खैरथल रेलवे स्टेशन उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में स्थित है। यह स्टेशन स्थानीय कला और आधुनिक डिजाइन का अनूठा मिश्रण प्रस्तुत करता है। खैरथल में बडी अनाज और सब्जी मंडी है। यह अलवर जिले का एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र है। यह स्टेशन आसपास के क्षेत्रों जैसे किशनगढ बास, तिजारा और खैरथल के यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण कनेक्टिविटी पॉइंट रहा है। खैरथल रेलवे स्टेशन पर 46 ट्रेनों का ठहराव दिया गया है। यहां से औसतन 4830 यात्री प्रतिदिन यात्रा करते हैं।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत लगभग 12.79 करोड़ रुपये की लागत से किए गए इस कार्य में स्टेशन को आधुनिक और यात्री-अनुकूल बनाया गया है। स्टेशन के भवन को पुर्ण रूप ये नवीनीकृत किया गया है। साथ ही स्टेशन भवन में पोर्च का निर्माण भी किया गया है। सर्कुलेटिंग क्षेत्र में सुविधा क्षेत्र को 1200 वर्ग मीटर से बढाकर 3600 वर्ग मीटर किया गया है तथा अलग-अलग प्रवेश और निकास द्वार का प्रावधान किया गया है। दोपहिया और चैपहिया वाहनों के लिए पृथक पार्किंग का प्रावधान किया गया है। 4.19 करोड़ रुपये की लागत से 12 मीटर चैड़ा ऊपरी पैदल पुल (एफओबी) का निर्माण किया गया है जिसमें रेम्प और कवरिंग शेड़ का भी प्रावधान किया गया है। मौजूदा प्लेटफॉर्म शेल्टरों मे 150 वर्ग मीटर का विस्तार किया गया है। प्लेटफॉर्मों के 4197 वर्ग मीटर सतह को नवीनीकृत किया गया है। स्टेशन भवन के अन्दर 300 वर्ग मीटर में कलात्मक चित्र बनाये गये है।
खैरथल रेलवे स्टेशन पर नये प्रतीक्षा कक्ष बनाये गये हैं। आधुनिक फिटिंग के साथ मौजूदा शौचालय ब्लॉकों का नवीनीकरण किया गया है। दिव्यांग जनों के लिए विशेष प्रावधान किये गये हेैं जिसमें हेल्प बूथ, शौचालय, वाटर बूथ, रेम्प, टिकट विंडो, साईनेज, कुर्सीयां आदि शामिल हैं।
खैरथल रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास से आसपास के क्षेत्र की जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा करने में मदद मिलेगी और इस तरह के परिवहन केंद्र के विकास से आर्थिक अवसरों में और अधिक वृद्धि होगी तथा सामाजिक और सांस्कृतिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।
National News
खैरथल स्टेशन के पुनर्विकास से आर्थिक अवसरों में होगी वृद्धि
Related stories
KOTA MILITARY STATION ORGANISES KOTA GANDIV MARATHON 1.0 AS PART OF GANDIV GOLDEN JUBILEE CELEBRATIONS
Jaipur: As part of the Gandiv Golden Jubilee Celebrations, Kota Military Station organised the Kota Gandiv Ma…
Diver Victory Presentation’ Brings History Alive at Vidya Bhawan Polytechnic’s Meljol Mela
Udaipur: The life and reign of Maharana Pratap offer an inspiring example of good governance, financial manag…
Maternal and Child Health, Nutrition Top Government Priorities: Kharadi
Udaipur: The three-day Angan Seva Milan programme, organised under the Viksit Bharat–Jan Seva Abhiyan, conclu…
EXERCISE TARANG SHAKTI 2026: POWER IN PARTNERSHIP
Following the inaugural ceremony held yesterday, the Indian Air Force (IAF) is set to commence the operationa…