जयपुर। उत्तर-पश्चिम रेलवे द्वारा रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा ‘‘सेवा ही संकल्प’’ के तहत माह मार्च 2026 में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने तथा रेल यात्रियों, रेलवे परिसरों एवं बुनियादी ढांचे की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु उल्लेखनीय कार्य किए गए।
उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने बताया कि उत्तर-पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री अमिताभ के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री ज्योति कुमार सतीजा के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा उत्तर पश्चिम रेलवे पर माह मार्च 2026 में विभिन उत्कृष्ट कार्य किये है। तथा वर्ष 2026 में अब तक आरपीएफ द्वारा कुल 927 उत्कृष्ट कार्य संपादित किए जा चुके हैं।
रेलवे सुरक्षा बल ने ‘‘ऑपरेशन नारकोस’’
लाखो रूपये का अफीम, चरस व डोडा चूरा पकडा। टीम रेलवे सुरक्षा बल ने ऑपरेशन नारकोस के तहत उपरे क्षेत्राधिकार में माह मार्च में कुल 5 मामले डिटेक्ट कर 22.56 किलोग्राम डोडा चूरा, 1.496 किलाग्राम अफीम व 0.994 किलोग्राम चरस (कीमत 22 लाख 39 हजार 460 रूपये) के साथ 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम कानूनी कार्यवाही हेतु संबंधित राजकीय रेलवे पुलिसध्सिविल पुलिस को सुपुर्द किया गया।
आरपीएफ ने ‘‘ऑपरेशन सतर्क’’
लाखो रूपये की शराब पकडी जिसके तहत रेलवे सुरक्षा बल ने उत्तर-पश्चिम रेलवे क्षेत्राधिकार में माह मार्च में ‘‘ऑपरेशन सतर्क’’ के तहत अलग-अलग सवारी गाडियों/रेलवे स्टेशनो पर गहन चैकिंग के दौरान अवैध शराब तस्करी के 21 मामलें डिटेक्ट कर कुल 5 लाख 83 हजार 501 रूपये की अवैध शराब के साथ 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम कानूनी कार्यवाही हेतु संबंधित राजकीय रेलवे पुलिस, आबकारी विभाग, कस्टम विभाग के सुपुर्द किया। तथा 01 मामलें में 20.500 किलाग्राम चांदी (कीमत 41 लाख रूपये) के साथ एक व्यक्ति को पकड़कर मय जब्ती अग्रिम कानूनी कार्यवाही हेतु कस्टम विभाग/जयपुर को सुपुर्द किया।
आरपीएफ ने ‘‘ऑपरेशन जीवन रक्षा’’
आरपीएफ 4 यात्रियो की जान बचाकर अमूल्य योगदान दिया। टीम रेलवे सुरक्षा बल ने ‘‘ऑपरेशन जीवन रक्षा’8 के तहत उपरे क्षेत्राधिकार में माह मार्च में 3 पुरूष एवं 01 महिला यात्री द्वारा चलती गाडी में चढने व उतरने के प्रयास में पैर फिसलने पर प्लेटफार्म व ट्रेन साथ साथ घिसटने लगा दौरान रेलवे सुरक्षा बल स्टाफ द्वारा तत्परता व सूझबूझ से अपनी जान जोखिम में डालकर यात्रियो की जान बचाकर सराहनीय कार्य किया।
परिवार से बिछड़े हुए बच्चों को रेस्क्यू कर उनके परिजनों को दी खुशी की सौगात
रेलवे सुरक्षा बल उत्तर-पश्चिम रेलवे क्षेत्राधिकार मे माह मार्च में 36 नाबालिग बालक व बालिकाएए जो अपने परिवार से बिछड़ कर अथवा घर से बिना बताये भाग कर आये थे, को सकुशल उनके परिजनों को चाइल्ड हैल्प लाईन के माध्यम से सुपुर्द कर प्रसंशनीय कार्य किया। नन्हे फरिस्ते अभियान, जो कि बच्चों की सुरक्षा और कल्याण के लिए समर्पित है, ने एक बार फिर रेलवे सुरक्षा बल की मानवीयता और समर्पण को प्रदर्शित किया है। रेलवे सुरक्षा बल सभी से अपील करता है कि ट्रेनों और स्टेशनों पर बच्चों की सुरक्षा से संबंधित संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुंरत रेलवे सुरक्षा को दें।
अपराधियों में भय व रेल यात्रियों में विश्वास
रेलवे सुरक्षा बल ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत अपनी ड्यूटी के दौरान सतर्क रहते हुए उत्तर-पश्चिम रेलवे क्षेत्राधिकार मे माह मार्च में अलग-अलग सवारी गाडियों/रेलवे स्टेशनो पर यात्रियों की भीड़ में जेबतरासी/चोरी का प्रयास कर रहे 24 मामलों में कुल 26 आरोपियों को रेलवे सुरक्षा बल अपराध रोकथाम टीम द्वारा पकड़कर कानूनी कार्रवाई हेतु सम्बंधित राजकीय रेलवे पुलिस को सुपुर्द कियाए जहां पर आरोपियों के विरूद्व कानूनी कार्रवाई अमल मे लाई गई।
आरपीएफ ने अवैध टिकिट दलालों पर कसा कानून का शिकंजा
रेलवे सुरक्षा बल द्वारा उत्तर पश्चिम रेलवे क्षेत्राधिकार में माह मार्च में अवैध टिकिट दलालों पर कानूनी कार्रवाई करते हुए 08 मामलों में कुल 07 आरोपियों को अवैध टिकिट दलाली करते हुए को पकड़ा, जिनसे 39 लाईव ई रेल टिकिट कीमत 2,21,012 रूपये तथा 292 यात्रा की टिकिट कीमत 4,47,671 रूपये की टिकिट जब्त कर आरोपियों के खिलाफ रेल अधिनियम के तहत कानूनी कार्यवाही अमल में लाई गई ।
असहाय को मिला आरपीएफ का सहारा
रेलवे सुरक्षा बल द्वारा ऑपरेशन डिग्निटी के तहत अपनी ड्यूटी के दौरान मानवता का परिचय देते हुए उत्तर-पश्चिम रेलवे में माह मार्च में विभिन्न सवारी गाड़ियों व रेलवे स्टेशनों पर मानसिक/विक्षिप्त एवं बीमार 13 पुरूष व 10 महिलाओं कुल 23 व्यक्तियों को अपना घर आश्रम तक पहुंचाया।
ट्रेन/रेलवे स्टेशन पर
यात्रियों के भूलवश छूटे हुए सामान को लौटाकर आरपीएफ बनी अमूल्य सेवक
रेलवे सुरक्षा बल द्वारा अपनी ड्यूटी के दौरान सहयोग की भावना का परिचय देते हुए उत्तर-पश्चिम रेलवे क्षेत्राधिकार मे माह मार्च में विभिन्न रेलवे स्टेशनों/सवारी गाड़ियों मे यात्रारत कुल 190 यात्रियों के लगभग 52 लाख 15 हजार रूपये की कीमत के भूलवश छूटे यात्री सामानो को सही सलामत यात्रियों को सुपुर्द किया।
National News
रेलवे सुरक्षा बल ने माह मार्च 2026 में किए उल्लेखनीय कार्य
Related stories
KOTA MILITARY STATION ORGANISES KOTA GANDIV MARATHON 1.0 AS PART OF GANDIV GOLDEN JUBILEE CELEBRATIONS
Jaipur: As part of the Gandiv Golden Jubilee Celebrations, Kota Military Station organised the Kota Gandiv Ma…
Diver Victory Presentation’ Brings History Alive at Vidya Bhawan Polytechnic’s Meljol Mela
Udaipur: The life and reign of Maharana Pratap offer an inspiring example of good governance, financial manag…
Maternal and Child Health, Nutrition Top Government Priorities: Kharadi
Udaipur: The three-day Angan Seva Milan programme, organised under the Viksit Bharat–Jan Seva Abhiyan, conclu…
EXERCISE TARANG SHAKTI 2026: POWER IN PARTNERSHIP
Following the inaugural ceremony held yesterday, the Indian Air Force (IAF) is set to commence the operationa…