जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे पर प्रधान वित्त सलाहकार गीतिका पाण्डेय को लेवल-16 में रेलवे बोर्ड में अतिरिक्त सदस्य (योजना) के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है। गीतिका पाण्डेय, प्रधान वित्त सलाहकार पद से कार्यमुक्त होकर पदौन्नति पर रेलवे बोर्ड में अतिरिक्त सदस्य (योजना) के पद पर नई जिम्मेदारी संभालेंगी।
पाण्डेय के सम्मान में भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम में गीतिका पाण्डेय, प्रधान वित्त सलाहकार के कार्यकाल के दौरान उनके प्रभावशाली नेतृत्व, प्रशासनिक दक्षता और रेलवे लेखा प्रणाली के आधुनिकीकरण में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को विशेष रूप से उल्लेखित किया गया। गीतिका पाण्डेय के कार्यकाल के दौरान उत्तर पश्चिम रेलवे में इन्फ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ बनाने के अनेकों कार्य निष्पादित किए गए है और बजट संबंधित कार्य बेहतर तरीके से संपादित किए गए।
उत्तर पश्चिम रेलवे पर किए गए कार्यों के आधार पर रेलकर्मियों ने उनकी कार्यप्रणाली, नेतृत्व और मार्गदर्शन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर गीतिका पाण्डेय ने संबोधन में उत्तर पश्चिम रेलवे के रेलकर्मियों की प्रशंसा की और बेहतर कार्य निष्पादन के लिए पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लेखा विभाग द्वारा प्राप्त की गई उपलब्धियाँ सामूहिक प्रयास और आपसी सहयोग का परिणाम हैं और सभी कर्मचारीगण एवं अधिकारीगण इसके लिए बधाई के पात्र है। उन्होंने सभी का धन्यवाद करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
भारतीय रेलवे लेखा सेवा (आईआरएएस) की वरिष्ठ अधिकारी के रूप में गीतिका पाण्डेय ने उत्तर पश्चिम रेलवे में उत्कृष्ट सेवाएँ प्रदान की हैं। इससे पूर्व गीतिका पाण्डेय ने भारतीय रेलवे के विभिन्न जोन में मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम), जोधपुर मंडल सहित अन्य महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएँ दी हैं। उल्लेखनीय है कि गीतिका पाण्डेय जोधपुर मंडल पर नियुक्त होने पहली महिला मंडल रेल प्रबंधक रही थी। उनके कार्यकाल में बेहतर कार्य निष्पादन, नवाचार और कर्मचारी कल्याण और उत्कृष्ट कार्यप्रणाली का उल्लेखनीय योगदान रहा है।
National News
गीतिका पाण्डेय अब रेलवे बोर्ड में अतिरिक्त सदस्य पद की जिम्मेदारी संभालेंगी,उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय ने दी विदाई
Related stories
KOTA MILITARY STATION ORGANISES KOTA GANDIV MARATHON 1.0 AS PART OF GANDIV GOLDEN JUBILEE CELEBRATIONS
Jaipur: As part of the Gandiv Golden Jubilee Celebrations, Kota Military Station organised the Kota Gandiv Ma…
Diver Victory Presentation’ Brings History Alive at Vidya Bhawan Polytechnic’s Meljol Mela
Udaipur: The life and reign of Maharana Pratap offer an inspiring example of good governance, financial manag…
Maternal and Child Health, Nutrition Top Government Priorities: Kharadi
Udaipur: The three-day Angan Seva Milan programme, organised under the Viksit Bharat–Jan Seva Abhiyan, conclu…
EXERCISE TARANG SHAKTI 2026: POWER IN PARTNERSHIP
Following the inaugural ceremony held yesterday, the Indian Air Force (IAF) is set to commence the operationa…