जयपुर। रेलवे द्वारा रेलकर्मियों सहित आमजन के रेल यात्रा संबंधी अनुभव प्राप्त करने और उन अनुभवों के आधार पर रेल सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार योजना अखिल भारतीय स्तर पर प्रचलित है। इस योजना का उद्देश्य हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देना भी है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने बताया कि रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) द्वारा सभी भारतीय नागरिकों के लिए हिंदी भाषा में रेल यात्रा वृत्तांत योजना-2026 के तहत रेल यात्रा के सम्बंधी अनुभव आमंत्रित किए जा रहे हैं, जिसमें हिंदी में लिखित सर्वोत्तम रेल यात्रा वृत्तांतों के विजेताओं को पुरस्कार के रूप में निम्नानुसार राशि एवं प्रशस्ति पत्र दिए जाने का प्रावधान है, जिसके तहत प्रथम पुरस्कार (एक) 10,000 रूपये, द्वितीय पुरस्कार (एक) 8,000 रूपये, तृतीय पुरस्कार (एक) 6,000 रूपये तथा प्रेरणा पुरस्कार (पांच) 4,000 रूपये (प्रत्येक) दिया जाएगा। यात्रा वृत्तांत हिंदी भाषा और मौलिक होना चाहिए तथा न्यूनतम 3000 शब्दों एवं अधिकतम 3500 शब्दों तक होना चाहिए। जिसे डबल स्पेस में टाइप किया हुआ, चारो तरफ कम से कम एक इंच का हाशिया छोड़ा हुआ हो और पृष्ठ संख्या अंकित हो। शब्दों की कुल संख्या भी स्पष्ट रूप से लिखी जानी चाहिए। साथ ही, अपने वृत्तांत के साथ एक अलग पृष्ठ पर अपना नाम, पदनाम, आयु, पता, मातृभाषा, मोबाइल नंबर और ई.मेल जरूर भेजें।
इस योजना में भाग लेने वाले इच्छुक केन्द्र व राज्य सरकार के कार्यरत् कर्मियों को इस आशय का घोषणा पत्र प्रस्तुत करना होगा कि उनके विरूद्व कोई अनुशासनात्मक मामला लम्बित नहीं है। इसके अतिरिक्त सभी प्रतिभागियों को घोषणा पत्र में यह भी उल्लेख करना होगा कि संबंधित रेल यात्रा वृत्तांत मेरी मौलिक रचना है, इसे किसी अन्य पुरस्कार योजना के अन्तर्गत पुरस्कृत नहीं किया गया है।
प्रतियोगी अपनी प्रविष्टि दो प्रतियों में 31 जुलाई 2026 तक सहायक निदेशक, हिंदी (प्रशिक्षण), कमरा नं.-316, कॉफमो रेल कार्यालय परिसर, तिलक ब्रिज, आईटीओ, नई दिल्ली-110002 पर भिजवा सकते है।
National News
रेल यात्रा के अनुभव साझा कर पुरस्कार प्राप्त करने का सुनहरा अवसर
रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार योजना-वर्ष 2026
Related stories
KOTA MILITARY STATION ORGANISES KOTA GANDIV MARATHON 1.0 AS PART OF GANDIV GOLDEN JUBILEE CELEBRATIONS
Jaipur: As part of the Gandiv Golden Jubilee Celebrations, Kota Military Station organised the Kota Gandiv Ma…
Diver Victory Presentation’ Brings History Alive at Vidya Bhawan Polytechnic’s Meljol Mela
Udaipur: The life and reign of Maharana Pratap offer an inspiring example of good governance, financial manag…
Maternal and Child Health, Nutrition Top Government Priorities: Kharadi
Udaipur: The three-day Angan Seva Milan programme, organised under the Viksit Bharat–Jan Seva Abhiyan, conclu…
EXERCISE TARANG SHAKTI 2026: POWER IN PARTNERSHIP
Following the inaugural ceremony held yesterday, the Indian Air Force (IAF) is set to commence the operationa…