जयपुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा राजस्थान के नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष निहालचंद ने भाजपा प्रदेश कार्यालय जयपुर में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. राजकुमार फलवारिया की उपस्थिति में शुक्रवार को मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया।
मदन राठौड़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि एक बड़े कैडर के व्यक्ति को अनुसूचित जाति मोर्चा राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष बनाने की सोच, कहीं ना कहीं अनुसूचित जाति वर्ग में भाजपा को और मजबूती प्रदान करना है।
राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने निहालचंद मेघवाल को एक मजबूत नेता एवं लोकप्रिय जनप्रतिनिधि बताते हुए उनके संगठन कौशल की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए उनके साथ युवा मोर्चा में किए गए कार्यों को बताया।
प्रदेश अध्यक्ष निहालचंद ने उपस्थित सभी प्रमुख नेताओं एवं राजस्थान प्रदेश के कोने कोने से आए हुए सेंकड़ों कार्यकर्ताओं के सामने मोर्चा को नई दिशा एवं दशा देते हुए नए आयाम स्थापित करने हेतु सभी को आश्वस्त किया। निहालचंद ने बताया कि पार्टी ने मुझे अनुसूचित जाति वर्ग में काम करने के लिए एक बड़ा दायित्व दिया है तो यह मेरी बहुत बड़ी जिम्मेदारी हो जाती है कि मैं जिस वर्ग से आता हूं, उस वर्ग में भाजपा को गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक पहुंचाते हुए और मजबूती प्रदान करें तथा केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की भजनलाल सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाते हुए अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को इसका फायदा दिलाने का काम करें। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति वह वर्ग है जो किसी भी सरकार के बनने के लिए सकारात्मक परिणाम देता है।
मंच का संचालन कर रहे मोर्चा के प्रदेश महामंत्री डॉ. मुकेश गर्ग ने बताया कि इस अवसर पर राजस्थान विधानसभा में मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, राज्य मंत्री मंजू बाघमार, भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी, मंत्री अजीत मांडन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश चंदेल, गोरधन वर्मा, श्री किशन सोनगरा, गणपत वर्मा सहित कई विधायक, पूर्व विधायक, भाजपा पदाधिकारी, मोर्चा प्रदेश एवं जिले के कार्यकर्ताओं की गरिमामय उपस्थिति रहे
Jaipur News
प्रदेश के प्रत्येक बूथ तक अनुसूचित मोर्चा करेगा कार्य
भाजपा अनुसूचित मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष निहालचंद ने किया पदभार ग्रहण
Related stories
Need to Connect the New Generation with the Legacy of Haldighati and Dewair: Union Minister Shekhawat
Udaipur: Union Minister for Culture and Tourism Gajendra Singh Shekhawat said that the younger generation mus…
Panel Discussion on “Medical Tourism in Udaipur: Possibilities and Challenges” Held on World Tourism Day
Udaipur: On the occasion of World Tourism Day, the Tourism and Hotel Management Programme of Mohanlal Sukhadi…
Seeing the World Through the Camera: Photography Workshop Organised at Pacific College
Udaipur: A photography workshop was organised at Pacific College, Chitrakoot Nagar, on Saturday by Pacific Co…
BCI Yuva Investor Connect 2026 Held in Rajasthan, Attracts Registrations from 350 Startups
Udaipur: BCI Yuva Investor Connect 2026 was organised at IIM Udaipur with the objective of strengthening the…