उदयपुर। सिक्किम के राज्यपाल श्री ओमप्रकाश माथुर मंगलवार को उदयपुर के प्रवास पर रहेंगे।
जिला कलक्टर नमित मेहता ने बताया कि श्री माथुर 26 अगस्त को सड़क मार्ग से राजसमन्द से उदयपुर आएंगे। अपराह्न 4 बजे टाइगर हिल्स स्थित प्रताप गौरव केन्द्र में पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में शामिल होगें। श्री माथुर शाम 7ः30 बजे प्रताप गौरव केन्द्र से प्रस्थान कर सर्किट हाउस आएंगे। कुछ समय यहां रूकने के बाद रात 10.10 बजे रेलवे स्टेशन पहुंच कर रेलगाड़ी से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।