तरंग क्लब वरिष्ठ नागरिक मंच, सेक्टर -7 द्वारा जगन्नाथ धाम में बड़े हर्षोल्लास के साथ विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया गया।
श्याम मठपाल ने सूचित किया की समारोह की अध्यक्षता वी एल मंडावरा द्वारा की गई । कार्यक्रम का शुभारम्भ मंत्रोचार के साथ हुआ।
स्वागत सम्बोधन देवराज खनगवाल द्वारा व धन्यवाद पवन पालीवाल द्वारा किया गया। समारोह में भगवान लाल मीणा के जन्म दिवस पर उनका अभिनन्दन किया गया ।
कार्यक्रम के अध्यक्ष मंडावरा ने इस दिवस के इतिहास ,महत्त्व व सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को प्रदत्त सभी प्रकार की स्वास्थ्य व अन्य सुविधाओं के विषय में विस्तार से बताया।
आज के समारोह में सभी वरिष्ठ नागरिकों द्वारा गीत,ग़ज़ल,कविता व चुटकले सुनाए गए जिससे सभी भाव -विभोर होकर आनंद में डूब गए।
आज के कार्यक्रम में बलराम चौहान ,आज़ाद सिंह बोलिया ,मुकुंद बल्लभ शर्मा , गणेश लाल शर्मा ,रणजीत सिंह शक्तावत ,भूपेंद्र सिंह भाटी,रमेश चंद्र खंडेलवाल ,सुरेश चंद्र गुप्ता ,महेश शर्मा ,कमलेश अग्रवाल , मान सिंह सांखला , डॉ महेश मिश्रा ,अशोक नागौरी , चाँदमल ,छापरवाल , सुनील पंचोली ने रमेश चंद्र नंदवाना अपने विचार रखे ।
सूक्ष्म पुस्तिका कलाकार डॉ चंद्र प्रकाश चित्तौड़ा की कृतियों को अत्यधिक प्रशंसा की गई।समारोह में कहा गया कि नगर निगम के चुनाव में सभी को भाग लेना है और विवेकसम्मत विचार के बात मतदान देना है।
संचालन श्याम मठपाल द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम का समापन हास्यासन व जलपान वितरण के साथ हुआ।